अंबिकापुर

Theft in Officers house: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में चोरों का धावा, डिप्टी कलेक्टर समेत 7 अधिकारी-कर्मचारियों के फ्लैट के टूटे ताले

Theft in Officers house: डिप्टी कलेक्टर के फ्लैट का ताला नहीं तोड़ पाए चोर, कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्ध आ रहे नजर, पुलिस कर रही है मामले की जांच

2 min read
Housing board colony Baikunthpur

बैकुंठपुर. एफसीआई गोदाम छिंदडांड़ के पीछे स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार रात को चोरी की वारदात हुई। 8 अधिकारी व कर्मचारियों के फ्लैट (Theft in Officers house) के ताले तोड़े गए। वहीं डिप्टी कलेक्टर के फ्लैट का ताला तोडऩे का प्रयास भी हुआ। मामले की सूचना के बाद सुबह मौके पर पुलिस पहुंचकर विवेचना में जुटी है। अधिकारियों के घर से कितने की चोरी हुई है, इसका पता नहीं चल सका है। सभी अधिकारी-कर्मचारी बाहर गए हुए थे।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अलग-अलग ब्लॉक में कुल 44 फ्लैट बनाए गए हैं। इसमें प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी निवासरत हैं। रविवार रात को तीन ब्लॉक के 6 फ्लैट में चोरी की वारदात (Theft in Officers house) हुई है। हालांकि वारदात के समय अधिकारी बाहर गए थे और फ्लैट में ताले लगे थे।

Broken locks of colony doors

सोमवार सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और विवेचना शुरू की। कॉलोनी में बताया गया कि एच टाइप 1, 4, जी टाइप 8, 11, 13, 16 के ताले तोडक़र चोरी की वारदात (Theft in Officers house) हुई है। वहीं एफ टाइप 1 में डिप्टी कलेक्टर विनय कश्यप के फ्लैट का ताला तोडऩे का प्रयास हुआ।

कॉलोनी में एक ब्लॉक के फ्लैट परिसर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसमें कुछ लोग नजर आ रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान कर तलाश में जुटी है।

Theft in Officers house: इनके फ्लैट के ताले तोड़े गए

कॉलोनी में कुल 6 फ्लैट के ताले तोडक़र चोरी की वारदात (Theft in Officers house) को अंजाम दिया गया है। इसमें जिला पंचायत की अधिकारी शहनाज परवीन, एसडीओ आरईएस प्रभाष सिन्हा, जिला पंजीयक विवेक कुमार सिंह, डीएमसी डॉ. संजय सिंह निवासरत हैं। चोरी की वारदात की रात किसी काम के सिलसिले में सभी अधिकारी बाहर थे। अधिकारियों के लौटने के बाद चोरी के संबंध में सही जानकारी मिल पाएगी।

Published on:
01 Jul 2025 01:21 pm
Also Read
View All
Union Budget 2026: वित्तमंत्री ओपी चौधरी बोले- विकसित भारत के संकल्प को और ज्यादा मजबूती देता है यह बजट, हम भर रहे कांग्रेस के वित्तीय गड्ढे

UGC new rules protest: यूजीसी के नए नियमों के विरोध में अंबिकापुर शहर बंद, रहा मिला-जुला असर, कहा- समाज विरोधी है

Interstate gang arrested: 7.50 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ मुख्य सप्लायर समेत अंतरराज्यीय गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Coal smuggling: नेताओं-अफसरों के संरक्षण में कोयले की तस्करी, खोद रखे हैं 3 अवैध सुरंग, बाइकर्स गैंग ईंट-भट्ठों में खपाते हैं कोयला

Narcotic injections smuggling: 6 लाख के नशीले इंजेक्शन के साथ जीजा-साला गिरफ्तार, सप्लाई का है झारखंड कनेक्शन

अगली खबर