छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के तत्वावधान में स्टाफ नर्सों द्वारा शासन को वेतन विसंगति एवं अन्य मांगों के संबंध में विगत तीन वर्ष से अवगत कराया जा रहा है। लेकिन शासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इससे स्टाफ नर्सों में रोष है। इससे पूर्व अपनी मांगों के समर्थन में स्टाफ नर्सों ने 17 से 19 अपै्रल तक काली पट्टी लगा कार्य कर विरोध जताया था।