5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब दुकान के पास ही रोजगार कार्यालय, छात्राएं करती हैं आना-जाना, शराब दुकान हटाने की मांग

Wine shop: युवा जनता कांग्रेस जोगी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त के नाम महापौर को ज्ञापन सौंपकर की गंगापुर के शराब दुकान को हटाने की मांग

2 min read
Google source verification
शराब दुकान के पास ही रोजगार कार्यालय, छात्राएं करती हैं आना-जाना, शराब दुकान हटाने की मांग

Youth janta congress jogi workersr meet with Mayor

अंबिकापुर. युवा जनता कांग्रेस जोगी के प्रतिनिधि मंडल ने शहर के गंगापुर स्थित शराब दुकान के आसपास फैली गंदगी व असामाजिक तत्वों से होने वाली परेशानी को लेकर आयुक्त के नाम महापौर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि पास में ही रोजगार कार्यालय है जहां छात्राएं भी आती है।

इस दौरान कई लोग शराब पीकर वहां खड़े रहते है, इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। उन्होंने वहां से या तो शराब दुकान को हटाने या रोजगार कार्यालय को अन्यत्र शिफ्ट कराने की मांग की है।


युवा जनता कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि शराब दुकान के आस पास शराब व पानी के बोतल, प्लास्टिक, पैकेट, डिस्पोजल आदि सडक़ किनारे फैला रहते हंै।

इसकी नियमित सफाई कराई जाए ताकि शहर की सुन्दरता बनी रहे। वहीं शराब पीने वाले लोग दुकान के आस पास मोहल्लों में बैठकर शराब पीने का काम करते है। इससे आस पास रहने वाले लोगों को डर बना रहता है और वे घर से बाहर निकलने में डरते हैं। इन इलाकों में पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था कराई जाए।

विशेषकर गंगापुर नए बस स्टैंड के पास शराब दुकान के बगल में ही रोजगार कार्यालय स्थित है, जहां आए दिन छात्र व छात्राएं रोजगार पंजीयन सम्बंधित विभिन्न कार्यों से आना जाना करते है। इस दौरान लोग शराब पीकर सडक़ पर खड़े रहते हैं। इसे लेकर पूर्व में भी कई बार रोजगार कार्यालय या शराब दुकान को वहां से हटाने की मांग की जा चुकी है पर अब तक कोई पहल नहीं की गई।

युवा जनता कांग्रेस यह मांग करती है कि या तो रोजगार कार्यालय को या शराब दुकान को वहां से हटाया जाए। युवा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ इन सभी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है, नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।


सफाई कराने का दिलाया आश्वासन
इस दौरान महापौर डॉ. अजय तिर्की ने सफाई कराने का पूरा भरोसा दिलाया है। वहीं जल्द योजना बना कर गंगापुर शराब दुकान को वहां से स्थानांतरित कर अन्य किसी जगह पर शिफ्ट करने का आश्वासन दिया है।


ज्ञापन सौंपने में ये रहे शामिल
ज्ञापन सौंपने के दौरान आलोक शुक्ला, उपेंद्र पाण्डेय, एजाज कुरैशी, प्रिंस कुरैशी, रचित मिश्रा, संध्या, विजय उपाध्याय, अंकित कश्यप, रितिक ठाकुर, लेवन्त गुप्ता, रणवीर सिंह, हर्ष गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, राजेश पाठक, अतुल गुप्ता, साजिद अली, एजाज सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।