
Molesting
अंबिकापुर. दरवाजे पर एक युवक ने दस्तक दी तो मकान मालिक ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही युवक जबरन भीतर घुस गया और व्यक्ति की पिटाई शुरु कर दी।
मारपीट के बाद वह किचन में घुसा और बदनीयती से उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। महिला के चिल्लाने पर जब पड़ोसी पहुंचे तो युवक वहां से फरार हो गया। इसके बाद पति-पत्नी ने मामले की नामजद रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई। पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।
घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र के फुंदुरडिहारी की है। बंगालीपारा निवासी 30 वर्षीय एक महिला ने मामले की शिकायत गांधीनगर पुलिस से की है। पीडि़ता के अनुसार सूरजपुर निवासी नितिन नाम का एक युवक गुरुवार की सुबह उसके घर आया।
घर का दरवाजा अंदर से बाद था। घटना के वक्त महिला किचन में काम कर रही थी। वहीं महिला का पति दूसरे कमरे में था, आरोपी महिला के घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाया। महिला के पति ने जैसे ही दरवाजा खोला तो आरोपी घर के अंदर घुस गया और पति से मारपीट करने लगा।
इसके बाद आरोपी किचन में गया और महिला से छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। जब महिला और उसका पति शोर करने लगे तो पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ इक_ा होता देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
इसके बाद पीडि़ता और उसके पति ने मामले की शिकायत गांधीनगर थाने में की। पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ धारा 456, 354, 506 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
Published on:
10 Nov 2018 07:57 pm
बड़ी खबरें
View Allअंबिकापुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
