25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चिली: झुग्गी बस्ती में आग लगने से 100 घर नष्ट, सैकड़ों लोग बेघर

पुलिस ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद कम से कम 700 स्थानीय निवासियों ने घरों को खाली कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 11 Sep 2018, 11:13 AM IST

Chile slum fire

चिली: झुग्गी बस्ती में आग लगने से 100 घर नष्ट, सैकड़ों लोग बेघर

सैंटियागो। चिली में एक झुग्गी बस्ती में आगे लगने से कम से कम 100 घर बर्बाद हो गए। आग लगने की घटना के बाद कम से कम 400 लोग बेघर हो गए हैं। चिली के उत्तरी एंटोफागास्टा क्षेत्र में स्थित एक झुग्गी बस्ती में सोमवार को भीषण आग लग गई। फिलहाल इस अग्निकांड में किसी की मौत नहीं हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं । यह घटना सैंटियागो के उत्तर में 1,564 किमी दूरी पर स्थित शहर कैलमा की झुग्गी बस्ती में हुई।

सिद्धार्थ संघवी की हत्या के आरोपी ने कबूला अपना जुर्म, 35 हजार रुपए के कर्ज की वजह से किया मर्डर

झुग्गी बस्ती में भीषण आग

एजेंसी की खबरों के मुताबिक पुलिस को फ्री बॉन शैंटिटाउन में आग लगने के बारे में शाम 4.30 बजे सूचना दी गई थी। तुरंत ही सभी स्थानीय अग्निशमन सुरक्षा कर्मियों और दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया। आग के व्यापक रूप लेने पर इलाके में सैन्यकर्मी भी तैनात किये गए। सुरक्षा कर्मियों ने यह सुनिश्चित किया कि आग में जल रहे घरों में कोई व्यक्ति फंसा न रह जाए। पुलिस ने बताया कि आग की घटना के बाद कम से कम 700 स्थानीय निवासियों ने घरों को खाली कर दिया।

नाइजीरिया: गैस डिपो विस्फोट में कम से कम 18 लोगों के मारे जाने की आशंका, दर्जनों घायल

बेघर लोगों के लिए अस्थाई आवास

सैंटियागो के उत्तर में 1,564 किमी दूरी पर स्थित शहर कैलमा के मेयर डेनियल ऑगस्टो ने कहा कि आग से शैंटिटाउन को भारी नुकसान पहुंचा है। खबरों के अनुसार 65 प्रतिशत से ज्यादा बस्ती नष्ट हो गई। एल लोआ प्रांत की गवर्नर मारिया बर्नार्डा जोपिया ने कहा कि लगभग 750 लोग शैंटिटाउन झुग्गी बस्ती में रहते हैं जिनमे से अधिकांश विदेशी हैं। स्थानीय अधिकारियों ने आग में अपने घर खो चुके लोगों के लिए एक प्राथमिक विद्यालय में अस्थायी रूप से आवास बनाये गए हैं।