
जिनेवा। पाकिस्तान कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार सत्र के 39 वें सत्र के दौरान बढ़ते चरमपंथ और आतंकवादी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है। पाक कार्यकर्ता ने बताया कि किस तरह यहां आतंकियों को दहशतगर्दी की ट्रेनिंग दी जाती है। उन्होंने बताया कि भारत में आतंकी गतिविधियां इसी क्षेत्र से होती रहती हैं।