इस हैरतअंगेज घटना में हजारों अमरीकियों को ठगने वाले पांच भारतीय कॉल सेंटरों ने पीड़ितों से 20 हजार करोड़ से अधिक रुपये झटक लिए। अमरीका के होमलैंड सुरक्षा सचिव जेह जॉनसन ने यह जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों की एजेंसियों के प्रयासों से पांच कॉल सेंटर्स के साथ 56 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इनमें 31 भारतीय थे। आरोपियों में से 20 को अमरीका में गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घोटाले में भारत के अहमदाबाद में स्थित कॉल सेंटर से अमरीकियों को होमलैंड डिपार्टमेंट, सुरक्षा विभाग, आंतरिक राजस्व विभाग या अन्य सरकारी अधिकारी बनकर कॉल किया जाता था। कॉल करने के बाद कई तरह के धमकियों या लालच के जरिये लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे।