इस युद्ध अभ्यास को भारत सरकार और सेना की लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि चीन दक्षिणी तिब्बत के रूप में भारत के पूर्वी राज्य अरुणाचल के बड़े हिस्से पर अपना दावा करता है। यह ड्रिल मध्य तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र और यारलंग ज़ांगबो नदी के निचले हिस्सों में आयोजित किया गया था। यह इलाका ब्रह्मपुत्र नदी की ऊपरी क्षेत्र में स्थित है। यारलंग जांगबो नदी अरुणाचल की सीमा बनाती हुई भारत में प्रवेश करती है जहां असम में ब्रह्मपुत्र नाम दिये जाने से पहले इसे सियांग कहा जाता है।