15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

America: कोर्ट ने Donald Trump को दिए आदेश, Porn Star Stormy Daniels को दें 33 लाख रुपये

HIGHLIGHTS अमरीका ( America ) की एक अदालत ने ये आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( President Donald trump ) को पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ( Porn Star Stormy Daniels ) को 44,100 डॉलर ( यानी 33 लाख रुपये ) देने होंगे। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने पहले ही ये आरोप लगाया था कि ट्रंप के साथ उनका अफेयर था, हालांकि ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Donald Trump And Porn Star Stormy Daniels

America: Court Orders President Donald Trump, give Rs 33 lakh to Porn Star Stormy Daniels

वाशिंगटन। अमरीका ( America ) में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव ( US Presidential Election ) होने वाले हैं। इसको लेकर दोनों ही मुख्य दलों के उम्मीदवार चुनाव प्रचार अभियान में जोरों-शोरों के साथ जुट गए हैं। दोनों ही नेता तमाम तरह के आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) को एक बड़ा झटका लगा है।

दरअसल, अमरीका की एक अदालत ने ये आदेश दिया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ( Porn Star Stormy Daniels ) को 44,100 डॉलर ( यानी 33 लाख रुपये ) देने होंगे। पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने पहले ही ये आरोप लगाया था कि ट्रंप के साथ उनका अफेयर था, हालांकि ट्रंप इससे इनकार करते रहे हैं।

Twitter ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए Donald Trump के वीडियो ट्वीट को किया डिलीट, ये है पूरा मामला

इसके बाद से ट्रंप ने स्टॉर्मी को खामोश रहने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने अदालत ( US Court ) का दरवाजा खटखटाया। अब कैलिफॉर्निया ( California Court ) की एक अदालत ने ट्रंप को आदेश दिया है कि स्टॉर्मी डेनियल्स को उनकी कानूनी लड़ाई के लिए वकील के फीस के तौर पर 33 लाख रुपये दें।

बता दें कि करीब एक दशक पहले ट्रंप और डेनियल्स के बीच संबंध होने की बात सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेनियल्स ने खामोश रहने के बदले में किए गए करार को रद्द कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट की तरफ से यह फैसला आया है। कोर्ट के फैसले की जानकारी डेनियल्स के वकील ने दी। इसके बाद स्टॉर्मी डेनियल्स ने ट्वीट किया- हां, एक और जीत!

व्हाइट हाउस ने नहीं दी है प्रतिक्रिया

आपको बता दें कि कैलिफोर्नया की सुपीरियर कोर्ट ने अपने आदेश में कहा ‘2016 के राष्ट्रपति चुनाव ( US Presidential Election 2016 ) के ठीक 11 दिन पहले हुए समझौते पर डेनियल्स ने ट्रंप के खिलाफ वाद जीत लिया है। समझौते के मुताबिक हारने वाले पक्ष को वकीलों का शुल्क अदा करना होगा।' फिलहाल इस पूरे मामले पर व्हाइट हाउस ( White House ) से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Twitter ने Trump के खिलाफ फिर लिया एक्शन, कंपनी के नियमों का उल्लंघन बताते हुए ट्वीट को किया हाइड

इससे पहले राष्ट्रपति के तत्कालीन निजी वकील माइकल कोहेन ने स्टॉर्मी डेनियल्स को 1,30,000 डॉलर (97.40 लाख रुपये) दिए थे। कोर्ट में डेनियल्स ने स्टेफनी क्लिफॉर्ड के नाम से वाद दायर किया है। उन्होंने ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद समझौते को निष्प्रभावी करने के लिए मामला दायर किया था।

डेनियल्स ने कोर्ट में कहा था कि ट्रंप के साथ कथित अफेयर को लेकर उन्हें चुप रहने के लिए पैसे दिए गए थे। इसके लिए एक समझौता भी किया गया था।

मालूम हो कि जब ये मामला सामने आया तो राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ-साफ इनकार कर दिया कि वे स्टॉर्मी डेनियल्स को जानते हैं। हालांकि बाद में 2018 में उन्होंने एक ट्वीट करते हुए ये माना कि स्टॉर्मी को जानते हैं और उन्हें दी गई राशि अपने वकील कोहेन को अदा की थी।