1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

America: Joe Biden ने संभावित कैबिनेट का किया ऐलान, एंथनी ब्लिंकन विदेश मंत्री और जेक सालविन NSA नामित

HIGHLIGHTS Joe Biden Cabinet Member: नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू करते हुए मंगलवार को अपनी संभावित कैबिनेट का ऐलान किया। बिडेन ने अपने पुराने सहयोगी और करीबी रहे एंथनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री, जबकि जेक सालविन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नामित किया है।

2 min read
Google source verification
joe biden.jpg

America: Joe Biden Announces Cabinet, Anthony Blinken named foreign minister and Jack Salvin NSA

वाशिंगटन। अमरीका में राष्ट्रपति चुनाव परिणाम ( US Presidential Election Result 2020 ) को लेकर अभी भी सियासी घमासान जारी है और डोनाल्ड ट्रंप अपनी हार स्वीकार करने को तैयार नहीं है। इन सबके बीच नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन ( Joe Biden ) ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू करते हुए मंगलवार को अपनी संभावित कैबिनेट का ऐलान किया।

बिडेन ने अपने पुराने सहयोगी और करीबी रहे एंथनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री, जबकि जेक सालविन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नामित किया है। बिडेन ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों का नाम तय किया था, लेकिन खुलासा नहीं किया था।

US Election 2020: चुनाव परिणाम पर Trump ने फिर उठाए सवाल, हार के लिए अश्वेतों को बताया जिम्मेदार

पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में ब्लिंकन विदेश मंत्रालय में राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार के तौर पर कार्य कर चुके हैं। वहीं बिडेन के उपराष्ट्रपति रहने के दौरान सालविन उनके सुरक्षा सलाहकार थे। इसके अलावा जब हिलेरी क्लिंटन विदेश मंत्री थीं तब सालविन उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ के तौर पर कार्यरत थे।

ये हैं बिडेन कैबिनेट के अन्य सदस्य

लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड-: जो बिडेन ने अपनी नई कैबिनेट में लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमरीका का राजदूत नामित किया है। ओबामा के कार्यकाल में लिंडा अफ्रीका में राजनयिक थीं।

जॉन कैरी-: जो बिडेन ने जॉन कैरी को जलवायु पर अमरीकी राष्ट्रपति का विशेष दूत नामित किया है। केरी पेरिस जलवायु समझौते पर बातचीत करने का रास्ता बनाएंगे। माना जा रहा है कि बिडेन पेरिस जलवायु समझौते में एक बार फिर से अमरीका को शामिल कराना चाहते हैं।

America: जो बिडेन ने भारतीय-अमरीकी माला अडिगा को दी बड़ी जिम्मेदारी, बनीं जिल बिडेन की सलाहकार

रॉन कालिन-: जो बिडेन ने अपनी नई कैबिनेट में रॉन कालिन को जगह दी है। रॉन को चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया गया है।

एलेजैंड्रो मैयकोरस-: पेशे से वकील एलेजैंड्रो मैयकोरस को जो बिडेन ने आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख नियुक्त किया है। एलेजैंड्रो मैयकोरस का जन्म क्यूबा में हुआ है और इस पद पर पहुंचने वाले वह पहले प्रवासी और लातिन हैं।

एवरिल एंस-: बिडेन ने अपनी कैबिनेट में कई महिलाओं को जगह दी है। बिडेन ने एवरिल एंस को नेशनल इंटेलीजेंस का निदेशक नामित किया है। एवरिल इस पद पर पहुंचने वाली अमरीका की पहली महिला होंगी। एवरिल के नाम एक और उपलब्धि दर्ज है। वह अमरीकी खुफिया एजेंसी CIA की उप निदेशक बनने वाली पहली महिला थीं।

माला अडिगा-: इससे पहले जो बिडेन ने पेशे से वकील भारतीय-अमरीकी माला अडिगा को अपनी पत्नी जिल बिडेन के पॉलिसी एडवाइजर के नियुक्त किया है।