8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इक्वाडोर में बड़ा हादसा, बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि रेड क्रॉस अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मियों ने दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 15 Aug 2018, 9:10 AM IST

equador

इक्वाडोर में बड़ा हादसा, बस दुर्घटना में 24 लोगों की मौत

क्विटो। इक्वाडोर में मंगलवार को एक भीषण बस दुर्घटना में20 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 18 अन्य घायल हो गए थे। बस क्विटो के पास एक पहाड़ी सड़क पर उलट गई और पास से गुजर रही एक अन्य वाहन से टकरा गई। इक्विडोर की ईसीयू-911 नाम की आपातकालीन सेवा ने एक बयान जारी कर कहा है कि दुर्घटना में यात्री बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ईसीयू-9 11 ने कहा कि उसे उसी क्षेत्र में दो दुर्घटनाओं के बारे में दो कॉल प्राप्त हुए। बताया जा रहा है कि बस को एक एसयूवी के साथ टक्कर लगी और फिर चालक अपना संतुलन खो बैठा।

जश्न-ए-आजादी: लाल किला से पीएम मोदी का संबोधन, आज का सुर्योदय नई चेतना लेकर आया

मौके पर बचाव दल

पुलिस ने बताया कि रेड क्रॉस अग्निशमन विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय के कर्मियों ने दुर्घटना स्थल पर तुरंत पहुंच कर मोर्चा संभाल लिया। आपातकालीन सेवा ईसीयू-9 11 ने अपने बयान में कहा कि, "इस समय तक हम जानते हैं कि 24 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 20 लोग घायल हैं।" दुर्घटना पीड़ितों को क्विटो के अस्पतालों में ले जाया गया।

ब्रेक फेल होने से हादसा

अधिकारियों ने बताया कि बस के ब्रेक फेल हो गए जिसके बाद चालक अपना संतुलन खो बैठा। और फिर तेज गति से आ रहे एक एसयूवी से टकरा गया। बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद बस पहाड़ी सड़क से फिसलकर कम से कम 4 बार पलट गई। इसमें 24 लोगों की मौत हो गई और 22 घायल हो गए। कोलंबिया में पंजीकृत यह बस क्विटो की यात्रा कर रही थी।

इटली: भारी बारिश की वजह से राजमार्ग पर पुल ढहा, 35 लोगों की मौत

मरने वालों में अधिकांश कोलंबिया के नागरिक

इक्वाडोर की ट्रांजिट पुलिस के प्रमुख कर्नल विल्सन पावन ने कहा कि यात्रियों में अधिक संख्या कोलंबिया के निवासियों की थीं। कुछ वेनेज़ुएला के यात्री भी थे। इसके अतिरिक्त बस ने जिस एसयूवी को टक्क्र मारी उसमें यात्रा करने वाले दो नाबालिगों सहित तीन लोग भी मर गए। इक्वाडोरियन पुलिस के जनरल पेट्रीसियो कैरिलो ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बस के ब्रेक फेल हुए, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा।