8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

video- रामदेवरा में रावतसर नाडी पर दो घंटे तक बहाई श्रम की बंूदे,

अमृतम् जलम् अभियान के तहत पश्चिम दिशा में स्थित रावतसर नाडी पर श्रमदान किया
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Jitendra Kumar Changani

•

Updated: 13 Apr 2017, 2:43 PM IST

Rawatasar Nadi

ramdevra


रामदेवरा. राजस्थान पत्रिका के मानव मित्र संस्थान की ओर से चलाए जा रहे अमृतम् जलम् अभियान के तहत मंगलवार को गांव से पश्चिम दिशा में स्थित रावतसर नाडी पर श्रमदान किया गया। सुबह नौ बजे सरपंच भूरीदेवी मीना, समाजसेवी परमेश्वर खत्री, कुमावत समाज के जिलाध्यक्ष मूलाराम कुमावत ने अमृतम् जलम् अभियान का आगाज किया। इसी के साथ ही लोग तगारी, फावड़ा लेकर श्रमदान में जुट गए। श्रमदान करने पहुंचे ग्रामीणों ने नाडी के पायतन में खुदाई की तथा यहां जमा रेत को तगारियों में भरकर पाल पर डाला। श्रमदान के दौरान लोगों ने नाडी की आगोर व पायतन में लगी बबूल की झाडिय़ों की कटाई कर पायतन की सफाई की। कई लोगों ने पायतन में जमा गंदगी व कचरे को भी बाहर डाला। करीब दो घंटे तक यहां लोगों ने श्रम की बूंदे बहाई, जिससे नाडी परिसर निखर उठा। इस अवसर पर केवलराम भील, मदनलाल, पुरखाराम, टीकूराम कुमावत, भंवरुराम भील, शंकराराम भील, मानाराम, धन्नाराम पंवार, बेरीसाल कुमावत, शंकराराम, दीनाराम, चुतराराम, पार्वती, केंकू, बुगली, गुलाबी, हरखू, धाफू, मुनकी, सुगनी, निजु, चौथी, शायर, भंवरी, शांति, नखतु, मोहनी, चंपा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में ज्योति सिन्हा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।