6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलिफोर्निया: आग बुझाने में जी जान से जुटे है 14000 कर्मी, जेल के कैदी भी दे रहे साथ

दमकलकर्मियों ने स्वीकारा कि इस आग पर काबू पाना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि कुछ हद तो सफलता मिली है लेकिन पूरी तरह इसे बुझाने में अगले महीने यानी सितंबर तक का समय लग सकता है।
2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Aug 09, 2018

california fire team of 14000 fighters includes prisoners rescuing

कैलिफोर्निया: आग बुझाने में जी जान से जुटे है 14000 कर्मी, जेल के कैदी भी दे रहे साथ

उकियाह। कैलिफोर्निया के इतिहास में अब तक की सबसे भीषण आग लगने की खबर आ रही है। बुधवार को दमकलकर्मियों ने स्वीकारा कि इस आग पर काबू पाना उनके लिए बेहद मुश्किल रहा है। हालांकि उन्होंने माना कि कुछ हद तो सफलता मिली है लेकिन पूरी तरह इसे बुझाने में अगले महीने यानी सितंबर तक का समय लग सकता है।

आग की लपटें 160 किलोमीटर तक फैली

आपको बता दें कि दो हफ्ते पहले लगी ये आग उत्तरी सैन फ्रैंसिस्को से होते हुए लॉस ऐंजिलिस जैसे बड़े इलाके तक फैल चुकी है। इसके इतने विस्तृत इलाके में फैलने के पीछे का मुख्य कारण है तेज हवाएं हैं। इसके चलते आग की लपटें 160 किलोमीटर के दायरे तक में फैल चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट की माने तो अभी तक इस हादसे में 116 ये ज्यादा घर बर्बाद हो चुके हैं।

आग बुझाने में लगभग 14 हजार दमकल कर्मचारी तैनात

इस भयंकर आग को बुझाने के लिए पूरे कैलिफोर्निया के लगभग 14 हजार दमकल कर्मचारी तैनात किए गए हैं। गौरतलब है कि इस राज्य के दमकल विभाग में करीब 5 हजार 300 स्थायी दमकल कर्मी हैं। इसके अलावा आग लगने के मौसम में वहां की सरकार 1700 अन्य कर्मियों की नियुक्ति करता है।

इन सभी ने मिलकर की मदद

इस बार तो आग बुझाने के लिए जेल में बंद प्रशिक्षित कैदियों को भी रेस्क्यू टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा इस वर्ष दूसरे 17 राज्यों समेत पूरी दुनिया के दमकल कर्मियों से आग बुझाने नें मदद ली गई। इनमें ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के दमकल कर्मी शामिल हैं।

सैनिकों को भी दी जा रही है ट्रेनिंग

ये भी जानकारी मिल रही है कि फिलहाल 200 सैनिकों को भी जंगलों की आग बुझाने की चार दिवसीय ट्रेनिंग दी गई है। ट्रेनिंग दिए गए सैनिक अगले हफ्ते से कैलिफोर्निया में तैनात कर दिए जाएंगे। बता दें कि कैदियों को हर दिन का 1 डॉलर दिया जाता है। साथ ही कई कैदियों की इस बचाव कार्य में जुड़ने से सजा भी कम कर दी गई।