3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

capitol Hill Riots: 6 जनवरी को यूएस कैपिटल में हुए दंगे मामले में डोनाल्ड ट्रंप ने मुकदमा दर्ज कराया

ट्रंप ने कहा है कि समिति द्वारा दस्तावेजों की मांग गलत उद्देश्य की पूर्ति के लिए की गई है। दस्तावेजों का उस दिन हुई हिंसा से कोई सीधा संबंध नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति कई राष्ट्रपति रिकॉर्ड की मांग कर रही है। यह रिकॉर्ड विशेषाधिकारों से संबंधित मसला है। ट्रंप ने कहा कि समिति की मांग अवैध है।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 19 Oct 2021, 10:22 AM IST

trump.jpg

नई दिल्ली।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति डाॅनल्ड ट्रंप ने कैपिटल हिल हिंसा मामले में मौजूदा राष्ट्रपति जो बिडेन के फैसले को चुनौती दी है। ट्रंप ने कोलंबिया कोर्ट में मुकदमा दायर कर इस साल 6 जनवरी को कैपिटल हिल हिंसा के दस्तावेज सार्वजनिक नहीं करने की मांग की है। इस हिंसा की जांच कांग्रेस कमेटी कर रही है।

मुकदमे में ट्रंप ने कहा है कि समिति द्वारा दस्तावेजों की मांग गलत उद्देश्य की पूर्ति के लिए की गई है। दस्तावेजों का उस दिन हुई हिंसा से कोई सीधा संबंध नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति कई राष्ट्रपति रिकॉर्ड की मांग कर रही है। यह रिकॉर्ड विशेषाधिकारों से संबंधित मसला है।

यह भी पढ़ें:-अमरीका जैसे देश में चलती ट्रेन में महिला का रेप, आरोपी गिरफ्तार

ट्रंप ने कहा कि समिति की मांग अवैध है। सांसदों की ओर से मांगे जा रहे रिकॉर्डों का गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। समिति के पास किसी जांच एजेंसी की तरह कानूनी शक्तियां नहीं हैं। जो बिडेन का कहना है कि वह समिति को जांच से नहीं रोकेंगे, क्योंकि छह जनवरी को हुई हिंसा एक ऐसी घटना थी, जिसमें विशेषाधिकारों का उल्लंघन किया गया। ऐसा नहीं होना चाहिए था।

यह भी पढ़ें:-बांग्लादेश में हिंदुओं के घर जलाने वाले 45 आरोपी गिरफ्तार, अमरीका ने भी की हमले की निंदा

उन्होंने कहा कि समिति जांच के लिए दस्तावेजों की मांग कर रही है कि कैसे ट्रंप समर्थक कैपिटल हिल में घुस आए और हिंसा कर दी। जांच समिति ने हिंसा से पहले इकट्ठा की खुफिया जानकारियों, सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दस्तावेजों की मांग की है।