3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका जैसे देश में चलती ट्रेन में महिला का रेप, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अफसर टिमोथी बर्नहार्ट ने बताया कि उन्हे इस पूरे मामले की जानकारी पेन्सिलवेनिया ट्रांस्पोर्ट अथाॅरिटी के एक कर्मचारी से मिली। इस कर्मचारी ने फोन पर कहा कि ट्रेन में एक महिला है जिसके साथ सब कुछ ठीक नहीं है। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी रेप कर रहा था तब डिब्बे में कई लोग सवार थे और यह सब देख रहे थे।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 18 Oct 2021, 2:22 PM IST

us_rape.jpg

नई दिल्ली।

अमरीका के फिलाडेफिया में चलती ट्रेन में सरेआम एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप की यह वारदात लोकल ट्रेन में लगे कैमरे में भी कैद हो गई। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी रेप कर रहा था तब डिब्बे में कई लोग सवार थे और यह सब देख रहे थे।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस अफसर टिमोथी बर्नहार्ट ने बताया कि उन्हे इस पूरे मामले की जानकारी पेन्सिलवेनिया ट्रांस्पोर्ट अथाॅरिटी के एक कर्मचारी से मिली। इस कर्मचारी ने फोन पर कहा कि ट्रेन में एक महिला है जिसके साथ सब कुछ ठीक नहीं है।

यह भी पढ़ें:- बांग्लादेश में भी 'भारी बोझ' बने रोहिंग्या, हसीना बोलीं- बाहर निकालना जरूरी

इसके बाद पुलिस ने अगले स्टेशन पर महिला को ट्रेन से उतारा और बाद में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। इस घटनाक्रम से प्रभावित महिला की तबीयत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-चीन ने चुपके से किया था हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण, अमरीकी खुफिया एजेंसियां हैरान

चलती ट्रेन में महिला से रेप के आरोपी का नाम फिस्टन है। उसे गिरफ्तार करने के बाद पुलिस अधिकारी ने कहा, महिला बहुत ही हिम्मती है। उसने वारदात के बारे में पूरी जानकारी दी है। वह आरोपी को नहीं पहचानती है। जिस वक्त आरोपी रेप कर रहा था उस वक्त ट्रेन में काफी लोग थे, मुझे लगता है कि उनमें से किसी को मदद करनी चाहिए थी। यह घटनाक्रम बताता है कि हमारे समाज में ये क्या हो रहा है, आखिर ऐसी घटनाओं को कौन अपने सामने होने देगा? यह वाकई हैरान करने वाली बात है, जिस पर अफसोस किया जा सकता है।