27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हैती में फिर से भूकंप के तेज झटके, अब तक 14 लोगों की मौत

लोग शनिवार को आए भूकंप से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि फिर से आए भूकंप में उन्हें बुरी तरह डरा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 8 Oct 2018, 11:16 AM IST

Haiti earthquake

हैती में फिर से भूकंप के तेज झटके, अब तक 14 लोगों की मौत

पोर्ट-डी-पैक्स। हैती शनिवार को आए 5.9 तीव्रता के भूकंप के बाद रविवार दोपहर में 5.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। 5.2 तीव्रता के आफ्टर शॉक ने हैती के लोगों को एक बार फिर से दहशत में डाल दिया है। लोग शनिवार को आए भूकंप से अभी उबर भी नहीं पाए थे कि फिर से आए भूकंप में उन्हें बुरी तरह डरा दिया है। उधर शनिवार रात को आए भीषण भूकंप में मरने वालों की संख्या 14 हो गई है। स्थानीय सरकारी प्रतिनिधि ने कहा कि पोर्ट-डी-पैक्स में 152 लोग घायल हो गए हैं। पास के एक अन्य शहर ग्रास-मोर्न में 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

फिर आया भूकंप

हैती में आए भूकंप के ताजा झटके के बाद मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आफ्टरशेक से किसी नुकसान की कोई तत्काल रिपोर्ट नहीं थी। रविवार को आए भूकंप का केन्द्र पोर्ट-डी-पैक्स शहर से करीब 15.8 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में 10 किलोमीटर की गहराई में था। बता दें कि शनिवार की रात को आए 5.9 तीव्रता के भूकंप ने इस शहर को बड़ा नुक्सान पहुंचाया है।अमरीकी भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण ने इसे भूकंप के बाद का झटका बताया।

राष्ट्रपति की लोगों से शांत रहने की अपील

राष्ट्रपति जोवेनेल मोइज़ ने देश के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों की सहायता करने का वादा करते हुए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस और सैन्य बल भेजने का आदेश दिया है। उन्होंने पहले भी लोगों से कहा था कि उनसे वादा करें कि वह पोर्ट-डी-पैक्स में सड़क की बजाय अपने घरों में सोएंगे। अब ताजा भूकंप के झटकों के बाद राष्ट्रपति की इस अपील की खूब आलोचना हो रही है।

हैती में बड़ा नुकसान

एक समाचार एजेंसी ने खबरों में कहा है कि भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में कुछ घर नष्ट हो गए है। नुकसान का अब भी जायजा लिया जा रहा है। हालांकि पोर्ट-डी-पैक्स निवासियों के कुछ हिस्सों में रविवार को अपने रोजमर्रा के जीवन को फिर से जमाने की कोशिश की। सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने कहा कि क्षतिग्रस्त इमारतों में से उत्तरी शहर प्लैसेंस में एक चर्च भी है। सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों के लिए अतिरिक्त भोजन और चिकित्सा की आपूर्ति के जा रही है। पोर्ट-डी-पैक्स, ग्रास-मोर्न, चांसोलमे आदि शहरों में भूकंप की वजह से अधिक नुकसान हुआ है।