27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से पीड़ित लोगों को बड़ी राहत, दूरदराज इलाकों तक पहुंची मदद

भूकंप और सुनामी से पीड़ित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचने लगी है। गैर सरकारी संगठन और प्रशासनिक अधिकारी लोगों की मदद कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 6 Oct 2018, 4:22 PM IST

राहत सामग्री

इंडोनेशिया: भूकंप और सुनामी से पीड़ित लोगों बड़ी राहत, दूरदराज इलाकों तक पहुंची मदद

जकार्ता: इंडोनेशिया में सुलावेसी द्वीप के दूरदराज के इलाकों में राहत सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों और गैर-सरकारी संगठनों द्वारा डोंगगला, सिजी और अन्य दूरदराज के इलाकों में सहायता प्रदान की जा रही है। एक सामाजिक संस्था ने बताया कि शुक्रवार को सुलावेसी प्रांत की राजधानी पालू के सबसे प्रभावित हिस्सों में से एक डोंगगला और बालारोआ में 1,000 परिवारों को तिरपाल वितरित किया। इंडोनेशियाई सेना से जुड़े कई अन्य हेलीकॉप्टर खाद्य और बुनियादी सहायता प्रदान करने के लिए दूरदराज के इलाकों में उड़ान भर रहे हैं। प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल करने पर काम चल रहा है। पालू में बैंकों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को फिर से खोल दिया गया है।

पालू में अभी भी मलबे में दबे हैं शव

पिछले सप्ताह द्वीप में रिएक्टर पैमाने पर 7.5 की तीव्रता पर आए भूकंप और सुनामी के चलते मची तबाही और विभिन्न हादसों में 1,571 लोगों की मौत हुई है। सबसे प्रभावित क्षेत्रों जैसे पालू के दक्षिण-पश्चिम में करीब सात किलोमीटर दूर पेटोबो गांव और बालारोआ में शवों को हटाने का काम अभी भी जारी है, जहां एनजीओ कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि 1,000 से ज्यादा लोग अभी भी मलबे में दफन हो सकते हैं। आधिकारिक रूप से शुक्रवार को मृतकों की संख्या 1,571 बताई गई, जबकि घायलों की संख्या 2,549 हो गई। 152 लोग अभी भी लापता हैं। 70,000 से अधिक लोग विस्थापित हुए हैं।

14 अक्टूबर तक बिजली बहाली संभव

राजकीय बिजली कंपनी के अनुसार, सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में से एक पालू शहर में बिजली संयंत्र 60 फीसदी निष्क्रिय हो गया। कंपनी को संयंत्र के 14 अक्टूबर तक सुचारू रूप से चलने की उम्मीद है। सरकार बुनियादी सुविधाओं को सबसे पहले बहाल करने पर जोर दे रही है। बताया जा रहा है कि सुनामी के बाद इंडोनेशिया में हल्के तीव्रता वाले भूकंप के लगभग 437 झटके लगे है। सबसे ज्यादा मौतें पालू तथा डोंगाला, सिगी और परीगी माउंटोंग जिलों में हुईं।