5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैलिफोर्निया में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कई मकानों में आईं दरारें

Earthquake in Southern California: यह 25 साल में इस क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली भूकंप है एक दिन पहले ही यहां पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था

2 min read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Jul 06, 2019

earthquake

कैलिफोर्निया में 7.1 तीव्रता का सबसे शक्तिशाली भूकंप

वाशिंगटन। दक्षिणी कैलिफोर्निया में 7.1 की तीव्रता के साथ एक शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और यूरोपीय भूकंप की निगरानी केंद्र ने कहा कि यह 25 साल में अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप है। एक दिन पहले ही यहां पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूंकप के कारण कई मकानों में दरारें आ गईं। लोगों ने इमारतों को खाली कर दिया। इस दौरान रेल सेवाओं को बंद कर दिया गया।

भूकंप के बाद जमीन में भी दरारें देखने को मिलीं। हालांकि लॉस एंजिल्स मेट्रो क्षेत्र में झटकों की तीव्रता कम थी। अभी तक किसी के घायल होने या फिर किसी अन्य तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। गुरुवार को जब पहला भूकंप आया था तो वैज्ञानिकों ने कहा था कि इस तरह दूसरा भूकंप भी आ सकता है। इससे पहले 1994 में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं मोजावे रेगिस्तान में 1999 में 7.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

रूस ने सुखोई की मदद से अमरीकी विमान को भगाया, काला सागर क्षेत्र में तनाव गहराया

नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं थी। भूकंप लॉस एंजिल्स के उत्तर में 202 किमी (125 मील) की दूरी पर था। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही अमरीका के दक्षिण कैलिफोर्निया स्थित रेगिस्तान क्षेत्र में सुबह के वक्त भूकंप का झटका महसूस किया गया।

शादी के 10 दिन बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट, 100 दिनों तक फ्रीजर में छिपाया राज, अब सजा

इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई थी। अमरीकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार भूकंप का यह झटका सियर्ल्स वेली में महसूस किया गया। भूकंप के कारण कुछ जगहों पर आगजनी और दुर्घटना की खबरें सामने आईं। इस भूकंप के बाद जानमाल के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी तक इसकी कोई भी सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..