वाशिंगटन। नीतिगत विवादों और कड़ी आलोचनाओं के बाद अमरीकी पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी ईपीए के निदेशक स्कॉट प्रुइट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्कॉट के इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने ट्वीटर पर कहा कि, उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा एजेंसी (ईपीए) के निदेशक स्कॉट प्रुइट का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ट्रंप ने कहा, स्कॉट ने बेहतरीन काम किया है और मैं इसके लिए उनका आभारी रहूंगा।"