अमरीका

IMF की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर होंगी गीता गोपीनाथ, 21 जनवरी को संभालेंगी अहम जिम्मेदारी

गीता गोपीनाथ पहले IMF छोड़ने का मन बना चुकीं थीं। वे अगले वर्ष से दोबारा हावर्ड यूनिवर्सिटी जाकर अपने शैक्षणिक कार्य को आगे बढ़ाने का विचार कर रही थीं। हालांकि इस बीच IMF ने Gita Gopinath को अहम जिम्मेदारी सौंप दी। अब गीता इस संस्था में अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

2 min read
Dec 03, 2021

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ( International Monetary Fund ) की मुख्य अर्थशास्त्री गीता गोपीनाथ ( Gita Gopinath ) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। गीता गोपीनाथ को पदोन्नती देने के साथ अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके बाद गीता अब अब इस संस्था में खास भूमिका में नजर आएंगी। भारतीय मूल की गीता गोपीनाथ इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड ( IMF ) की पहली डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर बनाई गई हैं। आईएमएफ में अब गीता नंबर दो की भूमिका में रहेंगी। जो भारत के लिए भी बड़ी उपलब्धि है।

दरअसल भारतीय टैलेंट लगातार दुनियाभर में अपना परचम लहरा रहा है। गीता गोपीनाथ की ये उपलब्धि भी इसी कड़ी का अहम हिस्सा है।

पहले IMF छोड़ने की थी तैयारी
बताया जा रहा है कि गीता गोपीनाथ पहले आईएमएफ छोड़ने का मन बना चुकीं थीं। वे अगले वर्ष से दोबारा हावर्ड यूनिवर्सिटी जाकर अपने शैक्षणिक कार्य को आगे बढ़ाने का विचार कर रही थीं। हालांकि इस बीच IMF ने Gita Gopinath को अहम जिम्मेदारी सौंप दी। अब गीता इस संस्था में अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

ज्यॉफ्री ओकामोतो को करेंगी रिप्लेस
गीता गोपीनाथ 21 जनवरी 2022 को अपना कार्यभार संभालेंगी। बता दें कि इससे पहले आईएमएफ के डिप्टी मैनेजिंग डायरेक्टर का पद ज्यॉफ्री ओकामोतो संभाल रहे थे। ओकामोतो जनवरी 2022 में ही अपना पद छोड़ देंगे। इसके बाद गीता इस उच्च पद पर आसीन होंगी।

3 साल से चीफ इकोनॉमिस्ट थीं गीता
गीता गोपीनाथ बीते तीन वर्षों से International Monetary Fund संस्था से जुड़ी हुई हैं। वो यहां बतौर चीफ इकोनॉमिस्ट के तौर पर कार्य कर रही थीं। संस्था के मुताबिक गीता का अब तक का कार्यकाल काफी शानदार रहा है। यही वजह है कि IMF ने उनके काम और काबलियत को देखते हुए उन्हें नंबर दो की पोजिशन पर काबिज किया है।

इस उपलब्धि पर क्या बोलीं गीता
IMF में मिली इस उपलब्धि को लेकर गीता गोपीनाथ ने कहा है कि वे अगली FDMD ( First Deputy Managing Director )बनने से काफी खुश हैं। गीता ने कहा- पिछले 3 साल में मुझे आईएमएफ के कामकाज को करीब से देखने का अनुभव मिला है। यह देखना सुखद है कि हमारे काम का दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं और लोगों पर सकारात्मक असर देखने को मिला है।

गीता का भारत से खास नाता
गीता गोपीनाथ का भारत के खास नाता रहा है। क्योंकि गीता जन्म भारत के दक्षिण राज्य के मैसूर शहर में हुआ है। गीता के पिता टी.वी. गोपीनाथ केरल के कन्नूर जिले के किसान और उद्यमी हैं। उच्च शिक्षा के लिए गीता ने राजधानी दिल्ली का रुख किया। यहां के श्रीराम कॉलेज से वर्ष 1992 में गीता ने अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन पूरा किया।
इसके बाद गीता ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से इकोनॉमिक्स में मास्टर की पढ़ाई की। इसे पूरा करने के बाद गीता ने अमरीका का रुख किया। यहां वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में उन्होंने प्रिंसटन विश्वविद्यालय में पीएचडी की। मौजूदा समय में गीता गोपीनाथ अमरीका की निवासी हैं।

Published on:
03 Dec 2021 10:29 am
Also Read
View All

अगली खबर