5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन के अभियान बड़ा का असर, 10 साल में कम हो गई संख्या

जानकारों के अनुसार- रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब ट्रंप प्रशासन ने प्रवासियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
less than 1 minute read
Google source verification
america

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप प्रशासन के अभियान बड़ा का असर, 10 साल में कम हो गई संख्या

अमरीका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है। पिछले एक दशक के आंकड़ों पर नजर डालें, तो यह संख्या सबसे कम है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

नॉन पार्टिशन प्यू रिसर्च सेंटर की ओर से जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2016 में 1.07 करोड़ प्रवासियों के पास अमरीका में रहने का कानूनी अधिकार नहीं था, जबकि उससे एक साल पहले ऐसे प्रवासियों की संख्या 1.10 करोड़ थी।रिपोर्ट के अनुसार- सबसे ज्यादा 2007 में 1.22 करोड़ प्रवासी कानूनी दर्जे के बिना अमरीका में रह रहे थे।

रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि अमरीका में अवैध तरीके से रहने वाले मैक्सिको के प्रवासियों की संख्या में कमी से यह गिरावट आई है। साल 2007 में वहां के लगभग 70 लाख प्रवासी थे। जबकि 2016 में उनकी संख्या घटकर 55 लाख रह गई थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ प्रवासी अपने परिवार से मिलने के लिए अपने देश गए, जबकि कुछ को जबरन भेजा वापस भेजा गया।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इसी समय दौरान मध्य अमरीकी देशों से आने वाले प्रवासियों की संख्या 15 लाख से बढ़कर 19 लाख हो गई । जानकारों के अनुसार- रिपोर्ट ऐसे समय आई है, जब ट्रंप प्रशासन ने प्रवासियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है और दक्षिण-पश्चिम सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हजारों परिवार शरण के लिए अभी भी सीमा पर रुके हुए हैं।