वाशिंगटनः अमरीका रियलिटी टेलीविजन स्टार किम कर्दाशियां वेस्ट ने जेल सुधार पर चर्चा के लिए व्हाइट हाउस जाकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। राष्ट्रपति ने बुधवार की दोपहर की बैठक के बाद ओवल कार्यालय में अपनी और किम की तस्वीर पोस्ट करने के बाद ट्वीट किया, "आज किम कर्दाशियां आपसे मुलाकात बहुत अच्छी रही। हमने जेल सुधार और सजा पर बात की।" किम ने बुधवार रात एक बयान में कहा, "मुझे दोपहर का समय देने के लिए मैं राष्ट्रपति ट्रंप का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।