17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेक्सिको: पहले जमकर किया प्रताड़ित फिर ड्रग्स देकर मार दी गोली, एक घर में मिलीं 11 लाशें

मेयर ने स्थानीय प्रेस को बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और आठ पुरूष हैं।

2 min read
Google source verification
mass murder case in mexico like in burari delhi killig 11 in same home

मेक्सिको: पहले जमकर किया प्रताड़ित फिर ड्रग्स देकर मार दी गोली, एक घर में मिली 11 लाशें

मेक्सिको सिटी। कुछ समय पहले राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई थी, जिसमें एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव उनके ही घर में लटकते पाए गए थे। इस घटना ने दिल्ली समेत पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। अब कुछ ऐसी ही घटना उतरी अमरीका के शहर मेक्सिको से सामने आ रही है।

एक घर से बरामद किए गए हैं 11 लोगों के शव

दरअसल मेक्सिको के उत्तरी चिहुआहुआ में एक घर से 11 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को ये घटना सिउडाड जुआरेज के एक घर में घटी। इस दर्दनाक नरंसहार के संबंध में मेक्सिको प्रशासन का कहना है कि इन लोगों को यहां बांधकर प्रताड़ित किया गया था। प्रशासन ये भी जानकारी दी कि बूरी तरह उत्पीड़न करने के बाद इनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।

मेयर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, मृतकों में तीन महिलाएं और आठ पुरूष

वारदात के जुआरेज के मेयर अरमाडो कैबेडा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी घटना की जानकारी दी। कैबेडा ने स्थानीय प्रेस को बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं और आठ पुरूष हैं। कैबेड ने घटना के बारे में और भी चौंकाने वाले खुलासे किए थे। उन्होंने मीडिया को बताया कि इन सभी को जान से मारने से पहले ड्रग्स भी दिया गया था।

चीन का नया पैंतरा: डोकलाम गतिरोध के बाद अब तिब्बत में तैनात करेगा इलेक्ट्रोमैगनेटिक रॉकेट लॉन्चर

घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाने की कोशिश में है जांच टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस वारदात की जगह की अच्छी तरह से जांच कर रही है और निरीक्षण कर सबूत जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल शुरुआत जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक, पीड़ितों को गोली मारी गई।

फ्लोरिडा: मां ने अपनी ही चार साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, नदी में डूबने से गई जान