5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#MeToo: अमरीकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, पुरुषों पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को सबूत दिखाना चाहिए

मेलानिया ने कहा कि मैं इस अभियान से जुड़ी महिलाओं का समर्थन करती हूं और यह भी जानती हूं कि उन्हें सुनना जरूरी है
2 min read
Google source verification
melania trump

#MeToo: अमरीकी राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रंप का बड़ा बयान, पुरुषों पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को सबूत दिखाना चाहिए

न्यूयार्क। अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने कहा है कि #MeToo अभियान के तहत पुरुषों पर आरोप लगाने वाली महिलाओं को अपने आरोपों के समर्थन में सुबूत दिखाने चाहिए। इन दिनों अफ्रीकी देशों की यात्रा पर गईं मेलानिया ने एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। 6 अक्टूबर को मिस्र के काहिरा में विश्व प्रसिद्द पिरामिडों का भ्रमण करने के बाद मेलानिया एक अमरीकी न्यूज चैनल से बातचीत कर रही थीं। मेलानिया ट्रंप ने कहा है कि जो महिलाएं यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगा रही हैं उन्हें "सुनने की जरूरत है" और उनकी इस मुहिम को पूरा समर्थन है। लेकिन हमें देखना होगा कि कुछ पुरुष भी इस तरह के दुर्व्यवहार से पीड़ित हैं और कई बार पुरुषों को ऐसे झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है।

क्या कहा मेलानिया ट्रंप ने

मेलानिया ट्रंप ने कहा कि जब ऐसे आरोप लगाए जाते हैं तो उनके साथ ही सबूत देने की आवश्यकता भी होती है। आरोपियों को साक्ष्य दिखाना चाहिए। यह कोई अच्छी प्रवृत्ति नहीं है कि कोई भी महिला किसी भी पुरुष की खिलाफ जो चाहे वह आरोप लगा दे। अगर आरोपों की समर्थन में सबूत नहीं दिए जायेंगे तो ऐसे मामले केवल मीडिया सनसनी बनकर रह जाएंगे। मेलानिया ने एबीसी न्यूज को साक्षात्कार दिया था, जिसे बुधवार को "गुड मॉर्निंग अमरीका" नामक एक प्रोग्राम में प्रसारित किया गया था। मेलानिया ने कहा कि मैं इस अभियान से जुड़ी महिलाओं का समर्थन करती हूं और यह भी जानती हूं कि उन्हें सुनना जरूरी है लेकिन आरोपियों को सबूत दिखाने की जरूरत है।

सबूत दिखाने की जरूरत

मेलानिया ट्रंप ने कहा कि आप किसी से सिर्फ यह नहीं कह सकते कि आपका यौन उत्पीड़न किया गया था या किसी ने आपके साथ ऐसा किया था क्योंकि कभी-कभी मीडिया मनाने की ललक से लोग बहुत कुछ बोल जाते हैं और कई तरह की कहानियां चित्रित करकरने लगते हैं, यह सही नहीं है। बता दें कि मिसेज ट्रंप की अफ्रीका की यात्रा की दौरान ही एक उच्च प्रोफ़ाइल यौन हमले के आरोपी ब्रेट कैवनॉग को अमरीका सुप्रीम कोर्ट का जज बना दिया गया। कैलिफ़ोर्निया में मनोविज्ञान की प्रोफेसर क्रिस्टीन ब्लेसी फोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के जज उम्मीदवार कैवनॉग पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।