25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहेन ने की स्टोर्मी डेनियल के साथ हुए सौदे को रद्द करने की कोशिश, विपक्ष वकील ने लगाया ये आरोप

माइकल कोहेन की शैल कंपनी ने एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 8 Sep 2018, 5:05 PM IST

michael cohen ex lawyer of trump tries to end agreement with porn star

कोहेन ने की स्टोर्मी डेनियल के साथ हुए सौदे को रद्द करने की कोशिश, विपक्ष वकील ने लगाया ये आरोप

वाशिंगटन। माइकल कोहेन की शैल कंपनी ने एक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल की है जिसमें उन्होंने पोर्नस्टार स्टोर्मी डेनियल के साथ मूल 2016 समझौते को रद्द करने पर सहमति जताई है। आपको बता दें कि इस समझौते में डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व वकील कोहेन ने डेनियल को ट्रंप के साथ उसके कथित प्रेम संबंध पर चुप रहने के लिए 130,000 डॉलर देने का प्रबंध किया था।

रद्द हुआ माइकल कोहेन और पोर्नस्टार स्टोर्मी डेनियल के बीच का 'हश एग्रीमेंट'

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन दोनों के बीच हुआ ये तथाकथित 'हश एग्रीमेंट' कोहेन के कुछ कानूनी संकटों की जड़ में से एक रहा है। यही नहीं एग्रीमेंट को आपराधिक जांच के हिसाब से भी देखा गया, जिसके कारण उन्होंने पिछले महीने याचिका भी दायर की थी। बता दें कि कोहेन कई सालों तक ट्रंप के निजी वकील रहे हैं।

डेनियल को लौटाने होंगे समझौते में मिले 130,000 डॉलर

बता दें कि अबतक ट्रंप डेनियल के साथ प्रेम संबंधों को सिरे से खारिज करते आए हैं। कोहेन के वकील ब्रेंट ब्लैक्ली ने शुक्रवार को कहा, 'आज, एसेंशियल कंसल्टेंट एलएलसी और माइकल कोहेन ने स्टेफनी क्लिफोर्ड उर्फ स्टोर्मी डेनियल की ओर से उनके खिलाफ दायर किए मुकदमे को प्रभावी रूप से समाप्त कर दिया है।' उन्होंने कहा कि कैलिफोर्निया के कानून के मुताबिक, इस गुप्त समझौते को रद्द किए जाने के बाद क्लिफोर्ड को उन्हें मिले हुए 130,000 डॉलर एसेंशियल कंसल्टेंट को वापस लौटाने होंगे।

स्टेटस रिपोर्ट में किया है अनुरोध

जानकारी के मुताबिक कोहेन ने क्लिफोर्ड को 130,000 डॉलर देने के लिए छद्म कंपनी एसेंशियल कंसल्टेंट का गठन किया था। स्टेटस रिपोर्ट के मुताबिक एसेंशियल कंसल्टेंट ने अनुरोध किया है कि स्टेफनी क्लिफोर्ड उर्फ स्टोर्मी डेनियल दिए गए 130,000 डॉलर वापस लौटाएं।

डेनियल के वकील माइकल अवनाटी का मीडिया को बयान

वहीं डेनियल के वकील माइकल अवनाटी ने इस बारे में मीडिया को बताया, 'मैंने अभी-अभी ही इस बारे में अपने ई-मेल पर देखा। मुझे इस बात को पचाने का मौका ही नहीं मिला है।' उन्होंने कहा, 'वे जो करने का प्रयास कर रहे हैं वह यह है कि वे नहीं चाहते हैं कि मैं अदालत के सामने माइकल कोहेन और डोनाल्ड ट्रंप को पेश होने की मांग रख सकूं।'