
वाशिंगटनः अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डीसी अपील अदालत में भारतीय मूल की नेओमी राव को नियुक्त किया है। राव सुप्रीम कोर्ट के जज ब्रेट कावानाह की जगह लेंगी। डीसी सर्किट अपील अदालत में श्री श्रीनिवासन के बाद 45 वर्षीय राव दूसरी भारतीय अमरीकी न्यायाधीश होंगी। वर्तमान में राव सूचना एवं विनियामक मामलों के कार्यालय (ओआईआरए) में प्रशासक हैं। वाइट हाउस में दीवाली जश्न के दौरान ट्रंप ने कहा कि नेओमी राव अच्छी इन्सान हैं। उम्मीद है राव डीसी सर्किट अपील अदालत में लोगों को न्याय प्रदान करेंगी। उधर, अपनी नियुक्ति के बाद राव ने राष्ट्रपति ट्रंप का आभार जताया है।
डीसी सर्किट अपील अदालत हो प्राप्त है कई शक्तियां
अमरीकी सुप्रीम कोर्ट के बाद डीसी सर्किट अपील अदालत देश की दूसरी शक्तिशाली संस्था है। इस अदालत के पास महत्वपूर्ण नियामक, राष्ट्रीय सुरक्षा और शक्तियों के पृथक्करण जैसे विषयों पर सुनवाई करने का अधिकार है। इस अदालत के न्यायाधीश को सुप्रीम कोर्ट के जजों जैसी सुविधाएं मिलती हैं। नओमी राव जुलाई 2017 में ट्रंप प्रशासन में शामिल होने से पहले जीएमयू में एसोसिएट लॉ प्रोफेसर के तौर पर काम कर चुकी हैं। राव को लंदन बेस्ड लॉ फर्म के अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता समूह क्लिफोर्ट चांस एलएलपी में काम करने का भी अनुभव है।
Updated on:
14 Nov 2018, 3:43 PM IST
Published on:
14 Nov 2018, 3:43 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.