9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप के दामाद पर कीड़े-मकोड़ों से किराएदारों को परेशान करने का आरोप, न्यूयॉर्क गवर्नर कर रहे जांच

विलियम्सबर्ग में केंट एवेन्यू के ऑस्टिन निकोलस हाउस में किराएदारों ने मुकदमा दायर किया और कहा कि कंपनी ने बड़े निर्माण कार्य शुरू किए हैं और इस कारण हवा में खतरनाक विषाक्त पदार्थ घुल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Trump son in law

ट्रंप के दामाद पर कीड़े-मकोड़ों से किराएदारों को परेशान करने का आरोप, न्यूयॉर्क गवर्नर कर रहे जांच

न्यूयॉर्क। डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जारेड कुशनर की पारिवारिक कंपनी पर किराएदारों को परेशान करने का गंभीर आरोप लगा है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रयू कुओमो यह पता लगाने के लिए एक जांच शुरू कर रहे हैं कि क्या कुशनर की पारिवारिक रियल एस्टेट कंपनी ने ब्रुकलिन प्रॉपर्टी के किराएदारों को परेशान किया, ताकि वे अपने किराए के अपार्टमेंट छोड़ दें। एक रिपोर्ट के मुताबिक, विलियम्सबर्ग में केंट एवेन्यू के ऑस्टिन निकोलस हाउस में किराएदारों ने मुकदमा दायर किया और कहा कि कंपनी ने बड़े निर्माण कार्य शुरू किए हैं और इस कारण हवा में खतरनाक विषाक्त पदार्थ घुल रहे हैं। इसके बाद सोमवार को डेमोक्रेटिक गवर्नर ने यह घोषणा की।

'तेजी से फैल रहे कीड़े-मकोड़े, शोरगुल भी ज्यादा'

लोगों ने आरोप लगाया कि इमारत में शोरगुल हो रहा था और कीड़े-मकोड़े तेजी से फैल रहे थे। न्यूयॉर्क स्टेट होम एंड कम्युनिटी नवीनीकरण आयुक्त रूथएन विस्नौस्कस ने कहा, 'गर्वनर कुओमो का किराएदारों के साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को लेकर 'जीरो टॉलरेंस' नीति है और हम आक्रामक रूप से मकान मालिकों के खिलाफ कदम उठाएंगे, जो लोगों को घरों से निकालने की धमकी देकर डराने की कोशिश करते हैं।' वर्तमान 20 और पूर्व किराएदारों ने एक करोड़ डॉलर क्षतिपूर्ति की मांग करते हुए सोमवार को मुकदमा दायर किया। उस जगह पर निर्माण कार्य अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था।

'मंडरा रहा है कैंसर का खतरा'

किराएदारों ने जून, 2017 के आसपास कुशनर कंपनियों के निर्माण के बारे में आवासन अधिकार के लिए पहल की। उन्होंने अपना खुद का डेटा विश्लेषण किया और यह निर्धारित किया कि व्यापक रूप से सीसा, फेफड़ों के कैंसर जैसी बीमारी को जन्म देने वाले और अन्य जहरीले कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुशनर की कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि मुकदमा आधारहीन है और वहां रहने वालों को पहले ही सूचित कर दिया गया था और सारा काम 'न्यूयॉर्क सिटी डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग और अन्य नियामक एजेंसियों की निगरानी में किया गया। उन्होंने कहा कि किराएदारों पर कभी भी अपार्टमेंट छोड़ने के लिए दबाव नहीं डाला गया।