10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप और किम जोंग उन के बीच नहीं हुई कोई सीधी बातचीतः वाइट हाउस

वाइट हाउस ने डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच किसी सीधे वार्ता के होने की बात से इनकार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 19 Apr 2018, 11:51 AM IST

Trump Kim

वाशिंगटन। वाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच किसी सीधे वार्ता के होने की बात से इनकार किया है, हालांकि अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच 'सर्वोच्च स्तरीय' बातचीत होने की पुष्टि की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने अपनी बात से कुछ ऐसा संकेत दिया जैसे वह पहले ही किम से बात कर चुके हैं। इसके कुछ ही मिनट बाद मंगलवार को वाइट हाउस ने अपने बयान में साफ किया कि दोनों नेताओं के बीच कोई सीधी बात नहीं हुई है। पत्रकारों ने जब पूछा कि क्या वह किम से सीधे बात कर चुके हैं, तो ट्रंप ने कहा था, 'हां'।

ट्रंप के बयान से बनी असमंजस की स्थिति
इस असमंजस की स्थिति में वाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा, 'किम जोंग-उन के साथ बातचीत के संबंध में राष्ट्रपति ने कहा कि प्रशासन ने सर्वोच्च स्तरीय वार्ता की है।' बयान में कहा गया कि दोनों के बीच सीधे तौर पर कोई बात नहीं हुई है। ट्रंप ने मंगलवार को खुद भी कहा था कि अमेरिका और उत्तर कोरिया ने पहले ही 'बहुत उच्च स्तर' पर वार्ता करनी शुरू कर दी है, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह कितने उच्च स्तर की है। ट्रंप ने कहा था, 'हमने उत्तर कोरिया के साथ सीधे तौर पर बहुत उच्च सत्र की वार्ता की, बेहद उच्च स्तर पर।'

ये हो सकता है ट्रंप का इशारा
ट्रंप के बयान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने शायद ईस्टर के सप्ताहांत के दौरान दूत के रूप में सीआईए के निदेशक माइक पोम्पियो की उत्तर कोरिया की गोपनीय यात्रा की ओर इशारा किया था। मई या जून की शुरुआत में ट्रंप के किम से मुलाकात करने की संभावना है। मुलाकात की जगह तय होनी अभी बाकी है। पोम्पियो के उत्तर कोरिया के दौरे की आधिकारिक पुष्टि होनी भी अभी बाकी है।