6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका-रूस में और बढ़ेगी तकरार, नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी में ट्रंप

सीरिया में मिसाइल हमले के बाद अमरीका रूस के खिलाफ और आक्रामक हो गया है। राष्ट्रपति ट्रंप अब नए प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
trump-putin

वाशिंगटनः अमरीका और रूस के बीच रिश्ते सामान्य होने के नाम नहीं ले रहे हैं। अब खबर है अमरीका रूस पर नए प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने एक बयान जारी कर बताया कि "हम रूस पर अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं और निकट भविष्य में इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।" यह ऐलान अमरीका के एक वरिष्ठ अधिकारी की तरफ से रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने के खुलासे के एक दिन बाद हुआ है। ट्रंप प्रशासन दो सप्ताह पहले ही रूस पर दो बार प्रतिबंध लगा चुका है। अब नए प्रतिबंध लगाने से रूस-अमरीका के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

कंपनियों पर लग सकता है प्रतिबंध
संयुक्त राष्ट्र में अमरीका की राजदूत निक्की हेली ने भी रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की योजनाओं की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि "ये नए प्रतिबंध सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल असद और रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल से संबंधित उपकरणों से जुड़ी कंपनियों पर सीधे तौर पर लगाए जाएंगे।" अमरीका ये प्रतिबंध सीरिया को सहयोग देने वाले देशों पर भी लगा सकता है लेकिन रूस की कंपनियों के अलावा अन्य किसी देश का नाम आधिकारिक तौर पर नहीं लिया है।

ये भी पढ़ेः सीरिया को लेकर अमरीका और रूस में ठनी, युद्ध की दी चेतावनी

चीन और रुस पर भड़के ट्रंप
उधर अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और चीन पर अपनी-अपनी मुद्राओं के अवमूल्यन का आरोप लगाया है। ट्रंप का कहना है कि ऐसे समय में जब अमरीका अपनी ब्याज दरें बढ़ा रहा है तो भी उनकी मुद्राओं का अवमूल्यन हो रहा है। ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, "अमेरिका जब अपनी ब्याज दरें बढ़ा रहा है, ऐसे में रूस और चीन मुद्रा के अवमूल्यन का खेल खेल रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। पिछले महीने अमरीकी फेडरल रिजर्व ने देश में आर्थिक विकास दर बढ़ने की वजह से छोटी अवधि के लिए ब्याज दरों को 1.5 फीसदी से बढ़ाकर 1.75 फीसदी किया था और इस साल ब्याज दरों में और इजाफा भी हो सकता है।