
वाशिंगटन। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमरीकी लेखिका टोनी मॉरिसन ( Toni Morrison ) का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। मॉरिसन के परिवा गहन दुख के साथ पुष्टि करते हुए बताया कि एक छोटी बीमारी के बाद मॉरिसन का निधन हो गया।
11 उपन्यासों की लेखिका मॉरिसन ने 1993 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार जीता था। मॉरिसन ने 1970 में अपना पहला उपन्यास 'द ब्लूस्ट आई' प्रकाशित किया।
1987 में प्रकाशित मॉरिसन की पुस्तक Beloved में एक भगोड़ी महिला दास की कहानी बताई गई थी, जिसपर 1998 में ओपराह विन्फ्रे ( Oprah Winfrey ) अभिनीत एक फिल्म में बनाई गई थी।
मॉरिसन ने एक बार कहा था 'हम मर जाते हैं.. यह जीवन का अर्थ हो सकता है.. लेकिन हम भाषा सीखते हैं.. यह हमारे जीवन का मापक हो सकता है।
मॉरिसन के परिवार ने एक बयान में कहा है कि 'बेहद समर्पित मां, दादी और चाची का निधन कल रात (5 अगस्त) हो गया था।
उनकी किताबों के लंबे समय के प्रकाशक रहे Knopf के संपादक रॉबर्ट गॉटलीब ने कहा 'वह एक महान महिला और एक महान लेखिका थीं और मुझे नहीं पता कि क्या याद आएगा।'
टोनी मॉरिसन के कथा उपन्यास
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Updated on:
07 Aug 2019 08:53 am
Published on:
06 Aug 2019 09:13 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
