16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तर कोरिया के मंत्री ने ट्रंप को बताया कुत्ता, ट्रंप ने किम को कहा था रॉकेटमैन

उत्तर कोरिया के मंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप की तुलना कुत्ते से की है। उन्होंने कहा कि जब ट्रंप यूएन में भाषण दे रहे थे कुत्ते के भौंकने की आवाज आ रही थी

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Sep 21, 2017

donald trump

नई दिल्ली। तीन दिन पहले अमरीकी राष्ट्रपति ने किम जोंग उन को रॉकेट मैन बताया था। उसके बाद उत्तर कोरिया को खत्म करने की बात कही, जिससे उत्तर कोरिया के विदेश मंत्री रिं यांग हो बिदक गए। रिं यांग ने ट्रंप की तुलना कुत्ते से कर दी है। रिं यांग ने कहा कि ट्रंप जब यूनाइटेड नेशन में जिस वक्त भाषण दे रहे थे उनकी आवाज कुत्ते के भौंकने की तरह आ रही थी।

एक समय डोनाल्ड ट्रंप को अपना फोन नंबर भी नहीं देना चाहती थीं मेलानिया

ट्रंप का सपना पूरा नहीं होगा
यूनाइटेड नेशन मुख्यालय के बाहर यांग ने मीडिया से बात कहते हुए कहा कि कुत्ते भौंकते रहते हैं और जुलूस चलता रहता है। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप अगर यह सोचते हैं कि उनके कुत्ते की तरह भौंकने से हम उनपर ध्यान देंगे तो यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।


किम को दुनिया से अलग थलग कर दें
बता दें कि यूएन में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि अगर अमरीका को मजबूर किया गया तो वह उत्तर कोरिया को पूरी तरह खत्म कर देगा। उन्होंने कहा कि रॉकेट मैन अपने और अपनी सत्ता के लिए सुसाइड मिशन है। उन्होंने यूनाइटेड नेशन के सदस्य देशों से आग्रह किया कि वह एकजुट होकर किम सरकार को दुनिया अलग थलग कर दें।

किम को बताया था रॉकेट मैन
रविवार को ट्रंप ने ट्वीट कर उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का मजाक उड़ाया। उन्होंने लिखा, "मैंने बीती रात दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से बात की। मैंने उनसे पूछा कि रॉकेट मैन कैसा है। उत्तर कोरिया में गैस लेने के लिए बड़ी-बड़ी कतारें लग रही हैं। बहुत बुरा है।"


अमरीका पर हाइड्रोजन बम गिराने की दी थी धमकी
हाल ही जापान के ऊपर से बैलिस्टिक मिसाइल दागने के बाद उत्तर कोरिया ने अमरीका को धमकी भी दी थी। उत्तर कोरिया ने कहा कि वह अमरीका पर हाइड्रोजन बम गिराने को तैयार है। यह बयान उत्तर कोरिया के सांस्कृतिक संबंधों के विशेष प्रतिनिधि एलेग्जेंड्रो काओ डि बेनो की ओर से आया था। इतना ही नहीं एलेग्जेंड्रो ने यहां तक कहा कि उनका देश आज की तारीख में अमरीका के किसी भी शहर को निशाना बनाने में सक्षम है। बता दें कि एलेग्जेंड्रो किम जोंग के सबसे करीबी लोगों में से समझे जाते हैं।