
ब्राजील: हाई सिक्योरिटी जेल पर बंदूकधारियों का हमला, 105 कैदी फरार
साओ पाउलो। भारी हथियार और गोला बारूद से लैस हमलावरों ने सोमवार को उत्तरपूर्वी ब्राजील में एक हाई सिक्योरिटी सुरक्षा जेल पर हमला कर दिया। हमले के बाद जेल से 105 कैदी फरार हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि चार वाहनों में लगभग 20 लोगों ने हाई सिक्योरिटी वाली परीबा जेल पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने परीबा की 'रोमू गोंकाल्व एब्रेंटिस जेल' के द्वार को विस्फोटकों का इस्तेमाल क्र उड़ा दिया। उसके बाद इस अतिसुरक्षित जेल से लगभग 105 कैदी भागने में सफल रहे। इस हमले में कम से कम एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई।
जेल पर हमला
एजेंसी की खबरों में जेल प्रशासन के हवाले से बताया गया है कि राइफल्स और विस्फोटकों से लैस 20 बंदूकधारी चार वाहनों में सवार होकर आए और गार्डपोस्ट, बैरक और जेल के मुख्य द्वार पर तैनात कर्मियों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों और बंदूकधारियों के बीच मुठभेड़ हुई। लेकिन हमलावरों ने विस्फोटकों की मदद से में जेल का मुख्य द्वार नष्ट क्र दिया, जिससे 105 कैदी भागने में सफल रहे।
एक सुरक्षाकर्मी की मौत
बंदूकधारियों ने जेल के पास राजमार्ग को अवरुद्ध कर दिया। हमलावरों से मुठभेड़ में एक 36 वर्षीय पुलिसकर्मी के सिर में गोली लगी । पुलिसकर्मी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां बाद में उसने दम तोड़ दिया। बता दें कि परीबा जेल 680 कैदियों के साथ अधिकतम सुरक्षा सुविधा के साथ ब्राजील की परीबा राज्य की राजधानी जोआओ पेसोआ में स्थित है।
आतंकी हमले की आशंका नहीं
अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल इस हमले में किसी आतकवादी संगठन के शामिल होने की आशंका नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भागे हुए कैदियों की खोज में एक हजार से अधिक पुलिस कर्मियों को लगाया गया है। राज्य के जेल सचिवालय प्रमुख कर्नल सर्जीओ फोन्सेका डी सूजा ने कहा कि हमले का उद्देश्य एक साल पहले गिरफ्तार तीन संदिग्धों को मुक्त कराना था। इन तीन संदिग्धों को एक साल पहले एक सशत्र हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
भागे हुए कैदियों की तलाश
परीबा जेल प्रशासन के मुताबिक सोमवार तड़के फरार 105 कैदियों में से 42 को पकड़ लिया गया है । जेल तोड़ने की घटना के बाद सुरक्षा बलों ने राज्य की राजधानी को सील कर दिया कर दिया, स्कूलों और चिकित्सा केंद्रों को सावधानी बरतने के उद्देश्य से बंद कर दिया गया। जबरदस्त नाकेबंदी के बाद अधिकारियों ने अलग-अलग जगहों से 42 कैदियों को पकड़ा है।
ब्राजील में दुनिया के सबसे बड़ी जेल आबादी
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार ब्राजील में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी जेल आबादी है। देश की जेलों की क्षमता के अनुसार जेल में बंद लोगों की संख्या दोगुनी है।2016 तक ब्राजील में 3,68049 कैदियों का अनुमान लगाया गया था।
Updated on:
11 Sept 2018 10:13 am
Published on:
11 Sept 2018 10:09 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
