26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: मशहूर अभिनेत्रियों की न्यूड तस्वीरें चुराने वाला शख्स दोषी करार, 8 महीने की जेल

इस शख्स ने कई मशहूर अभिनेत्रियों की अंतरंग तस्वीरें भी चोरी की
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 1 Sep 2018, 1:16 PM IST

us man jailed

अमरीका: मशहूर अभिनेत्रियों की न्यूड तस्वीरें चुराने वाला शख्स दोषी करार, 8 महीने की जेल

न्यूयार्क। अमरीका में हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की तस्वीरें चुराने वाले एक शख्स को निजता के उल्लंघन के अपराध का दोषी ठहराया गया है।जॉर्ज नामक इस व्यक्ति पर हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों की न्यूड तस्वीरें चुराने का आरोप था। अभियोजन पक्ष ने अदालत में कहा कि जार्ज ने गंभीर अपराध किया है।

क्या है मामला

जॉर्ज नामक एक व्यक्ति पर आरोप था कि उसने अवैध तरीके से कई मशहूर अभिनेत्रियों के ऑनलाइन सोशल और प्राइवेट अकाउंट हैक किए और उनकी निजता भंग करते हुए, उनकी निजी सूचनाएं पब्लिक फोरम पर डाल देता था। जॉर्ज ने कई मशहूर अभिनेत्रियों की अंतरंग तस्वीरें भी चोरी की और उसका इस्तेमाल उन्हें बेचकर पैसा बनाने में किया। 26 साल के जॉर्ज गारोफानो को 240 लोगों के निजी आईक्लॉउड अकाउंट हैक करने और प्राइवेट तस्वीरें चुराने का दोषी पाया गया । आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जॉर्ज उन चार लोगों में शामिल है, जिन्हें साल 2014 में अमरीका में उजागर हुए अकॉउंट हैकिंग स्कैंडल का दोषी पाया गया था। गौर तलब है कि उस दौरान हॉलीवुड अभिनेत्रियां जेनिफर लॉरेंस, केट अपटोन, क्रिस्टेन डंस्ट समेत कई अन्य हॉलीवुड अदाकाराओं की अंतरंग और निजी तस्वीरें लीक हो गई थीं। इन तस्वीरों में कुछ न्यूड तस्वीरें भी थीं।

कैसे हासिल करता था तस्वीरें

बताया जा रहा है कि जॉर्ज हॉलीवुड की कई मशहूर अभिनेत्रियों की अंतरंग तस्वीरें उनके प्राइवेट अकाउंट को हैक कर हासिल करता था और और फिर इन निजी तस्वीरों को वो सोशल मीडिया पर सरेआम कर देता था। इसके अलावा वह इन तस्वीरों को पब्लिक डोमेन में भी बेंच देता था।

8 महीने की जेल

बुधवार को इस शख्स को आठ महीने की जेल की सजा सुनाई गई । इससे पहले जॉर्ज को अप्रैल के महीने में दोषी ठहराया गया था। जॉर्ज ने अदालत में अपना जुर्म कुबूल कर लिया था।अपना जुर्म कबूल करते हुए अदलात में जॉर्ज ने कहा कि वह खुद को एप्पल आईफोन कंपनी का कर्मचारी बताते हुए लोगों को ईमेल करता था और फिर उनसे उनका यूजर नेम और पासवर्ड हासिल कर उनके अकॉउंट से निजी तस्वीरें चुरा लेता था। अभियोजन पक्ष ने अदालत से जॉर्ज को 10-16 महीनों की जेल की सजा की मांग की। लेकिन अदालत ने उसे 8 महीनों की सजा सुनाई ।