
वाशिंगटन डीसी। संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मुकदमे में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील माइकल एवेनट्टी ने 2020 के चुनाव में राष्ट्रपति पद के लिए अपनी संभावित उम्मीदवारी के इरादे व्यक्त किए। एक समाचार चैनल से बात करते समय माइकल एवेनट्टीने इस बारे में अपने इरादे व्यक्त किए और कहा वह इसको लेकर "बहुत गंभीर" हैं।
चुनाव लड़ेंगे माइकल एवेनट्टी
एवनाट्टी ने बताया, "मैं चुनाव लड़ने को लेकर बहुत गंभीर हूं। मैं देश भर में यात्रा कर रहा हूं और लोग मुझे ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।" अपने डेमोक्रेटिक आलोचकों पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता हैं कि मुझे सार्वजनिक कार्यालय में काम करने का अनुभव नहीं हो लेकिन एक वकील के रूप में मेरे पास 20 साल का अनुभव है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें सरकारी नियमों और काम-काज के बारे में जानकारी है। उन्होंने कहा, "मुझे एक वकील के रूप में बहुत उच्च स्तर पर 20 साल का अनुभव मिला है। मैं यह अच्छे से समझता हूं कि सरकारी नियम कैसे पारित किए जाते हैं, कानून कैसे पारित होते हैं, सुप्रीम कोर्ट कैसे काम करता है। मेरे पास इन मामलों का गहरा ज्ञान हैं।"
ट्रंप के खिलाफ मुकदमे से हुए थे मशहूर
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ मुकदमे में पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील माइकल एवेनट्टी हाल के दिनों में काफी मशहूर हुए हैं। जुलाई में एवेनट्टी ने घोषणा की थी कि यदि ट्रंप फिर से अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए लड़ेंगे तो वह उनके खिलाफ खड़े होंगे। एवेनट्टी ने इस साल की शुरुआत में पोर्न स्टार डेनियल के फेवर में ट्रंप और उनके वकील माइकल कोहेन के खिलाफ 130,000 अमरीकी डॉलर के समझौते की भूमिका का मार्ग प्रशस्त किया।
Updated on:
17 Sep 2018, 8:49 AM IST
Published on:
17 Sep 2018, 8:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.