8 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का पूर्व वकील गिरफ्तार, धोखाधड़ी व जबरन वसूली का आरोप

स्टॉर्मी डेनियल्स के पूर्व वकील माइकल अवनाटी पर नाइक के कर्मचारियों को धमकी देने का लगा है आरोप। गिरफ्तारी के बाद 300,000 डॉलर के बांड पर अदालत ने रिहा कर दिया। अमरीका के राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ डेनियल्स की ओर से माइकल अवनाटी ने वकील थे।
less than 1 minute read
Google source verification
पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स

पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का पूर्व वकील गिरफ्तार, धोखाधड़ी व जबरन वसूली का आरोप

वाशिंगटन। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कई संगीन आरोप लगाने वाली पॉर्न स्टार स्टार्मी डेनियल्स के पूर्व वकील को गिरफ्तार किया गया है। ट्रंप के खिलाफ डेनियल्स की ओर से प्रतिनिधित्व करने वाले वकील माइकल अवनाटी को दो आपराधिक मामलों में आरोपी बनाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। माइकल अवनाटी पर कथित तौर पर नाइक से दो करोड़ डॉलर से ज्यादा की राशि की उगाही का प्रयास करने व बैंक धोखाधड़ी करने का आरोप है।

पाकिस्तान ने दी सफाई, कहा- भारत के खिलाफ एफ-16 नहीं बल्कि चीन का जेएफ-17 किया था इस्तेमाल

300,000 डॉलर के बांड पर रिहा

बता दें कि कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने मीडिया से कहा कि अवनाटी को सोमवार को मैनहट्टन से गिरफ्तार किया गया। हालांकि, अवनाटी को बाद में 300,000 डॉलर के बांड पर रिहा कर दिया गया। उन्होंने संघीय अदालत के बाहर कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि वह पूरी तरह से दोषमुक्त हो जाएंगे। शिकायत के अनुसार, अवनाटी ने 19 मार्च को नाइक के अटार्नी से मिले और उन्होंने एनसीएए टूर्नामेंट शुरू होने से पहले कर्मचारियों के कदाचार के आरोपों का खुलासा करने की धमकी दी। शिकायत में आगे कहा गया है कि अगर नाइक ने उन्हें करोड़ों का भुगतान नहीं किया तो अवनाटी आरोपों का खुलासा एक संवाददाता सम्मेलन में करेंगे। मालूम हो कि माइकल अवनाटी पॉर्न स्टार डेनियल्स की ओर से वकील थे। डेनियल्स ने एक के बाद एक कई आरोप ट्रंप पर लगाए थे और पहली बार यह खुलासा किया था कि ट्रंप ने उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसको लेकर ट्रंप की काफी किरकिरी हुई थी।

Read the Latest India news hindi on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.