
रिपोर्ट: आठ साल में पहली बार अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में आई कमी
अमेरिका के वाणिज्य विभाग की एक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। इसमें कहा गया है कि पिछले आठ साल में पहली बार अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों की संख्या में भारी कमी आई है। रिपोर्ट में कहा गया ह कि साल 2017 में अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या 11.4 लाख थी, जो इसके पिछले साल से 5 प्रतिशत कम है। वर्ष 2016 में करीब 11.72 लाख भारतीय अमेरिका की यात्रा पर गए थे।
अमेरिका के वाणिज्य विभाग के नेशनल ट्रैवल ऐंड ट्रेड ऑफिस (एनटीटीओ) की ओर से हर देश से अमेरिका आने वाले लोगों के आंकड़े जारी किए जाते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार- वर्ष 2009 में कुल 5.5 लाख भारतीय अमेरिका गए थे। उस समय इसमें इसके पिछले वर्ष मुकाबले 8 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी। इसका मतलब यह कि इससे पहले अमेरिका जाने वाले भारतीयों की संख्या में कमी लगभग आठ साल पहले देखी गई थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय मंदी का दौर चल रहा था। इसकी वजह से दुनिया भर से यात्री, कॉरपोरेट जगत के लोग, कारोबारी और अन्य लोग यात्राओं में कटौती कर रहे थे। इसके बाद से अमेरिका की यात्रा पर जाने वाले भारतीयों की संख्या में वृद्धि ही हो रही थी। एनटीटीओ के अनुसार- यह तात्कालिक कमी है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2018 से 2022 के बीच भारतीय यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी।
ट्रैवल इंडस्ट्री से जुड़े लोगों का मानना है कि भारत से अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर जाने वाले लोगों की संख्या हर साल 10 से 12 प्रतिशत बढ़ रही है। हाल ही के वर्षों में यह धारणा बनी है कि अमेरिका जाना थोड़ा मुश्किल हुआ है। इसका कारण ट्रंप की नीतियों को माना जा रहा है। क्योंकि कुछ देशों के लोगों के अमेरिका जाने पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं।
जानकारों का मानना है कि अमेरिका हमेशा से ही अपने दरवाजे यात्रियों के लिए खोलकर रखता है, यह एक गलत धारणा है। बता दें, अमेरिका आमतौर पर भारतीयों को 10 से 11 हजार रुपए की फीस लेकर 10 साल के लिए टूरिटस्ट कैटेगिरी में मल्टिपल एंट्री वीजा देता है। इसके मुकाबले यूरोपीय देशों के वीजा की फीस ज्यादा है। एक रिपोर्ट के अनुसार- अमेरिका में हर वर्ष लगभग 7.7 करोड़ इंटरनेशल यात्री आते हैं।
Published on:
14 Sep 2018, 8:02 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.