3 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका: फूड फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग से 4 लोगों की मौत, 11 घायल

कैलिफोर्निया के मशहूर वार्षिक फूड फेस्टिवल गिलरॉय गार्लिक में हुई गोलीबारी में कई लोगों के हताहत होने की आशंका बीते पांच महीनों में अमरीका में मॉस शूटिंग की यह 12वीं घटना है

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Jul 29, 2019

California Firing

वाशिंगटन। भीड़ में घुसकर फायरिंग की एक घटना से अमरीका फिर खौफ में हैं। अमरीका से गोलीबारी ( shooting in US ) की बड़ी घटना की खबर आ रही है। कैलिफोर्निया के वार्षिक फूड फेस्टिवल गिलरॉय गार्लिक ( Firing in Gilroy Garlic Festival ) में एक शख्स ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। क्रिसमस हिल पार्क में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम का वीडियो भी सामने आया है।

न्यूयॉर्क: आधी रात सड़क पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, 11 घायल

कई के हताहत होने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस गोलीबारी में 11 लोग घायल हुए हैं। कई लोगों के मारे जाने की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कहा है कि मौके पर कम से कम 17 लोगों को गोली लगी है। इन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हालांकि, अभी तक पीड़ितों के संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके साथ ही इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पाई है कि फायरिंग में कितने हमलावरों का हाथ था।

घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू

घटना के वीडियो से पता चलता है कि गोली की आवाज से फेस्टिवल में आए लोगों में दहशत फैल गई। लोग समारोह छोड़कर भागने लगे और वहां भगदड़ का माहौल पैदा हो गया था। लोग अपनी जान बचाने के लिए यहां-वहां तेजी से भाग रहे थे। घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर छानबीन शुरू कर दी।

सामान ढोने वाली मशीन पर गलती से चढ़ गया बच्चा, फ्रैक्चर हुआ हाथ

फेस्टिवल में कई राउंड फायरिंग

फेस्टिवल में आए प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वहां कई राउंड फायरिंग हुई। लोगों ने बताया कि उन्होंने हमलावर को भी देखा था, जिसने सेना की वर्दी जैसे कपड़े पहने थे और हाथ में राइफल लिए हुए था। फायरिंग शुरू होने पर आसपास के लोगों को यह पटाखे की आवाज जैसा लगा। हालांकि, उन्हें बाद में पता चला इस मशहूर फेस्टिवल में गोलीबारी को अंजाम दिया गया है।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर...