6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका: वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 73 भारतीय गिरफ्तार

भारतीय मूल के लोगों को मतुगामा की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया है
less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Feb 03, 2019

arrested

श्रीलंका: वीजा नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 73 भारतीय गिरफ्तार

कोलंबो। श्रीलंका में वीजा नियमों के उल्लंघन को लेकर भारतीयों को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। यहां पर 73 भारतीयों को वीजा नियमों में उल्लंघन के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इमिग्रेशन एंड एमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को भारतीय मूल के 49 लोगों को मतुगामा की एक फैक्ट्री से गिरफ्तार किया गया है। वहीं कुछ भारतीयों को अन्य जगहों से गिरफ्तार किया गया है। वे वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वहां रह रहे थे।

फैक्ट्री में काम करने 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया

अधिकारियों ने बताया कि बीते महीने इंगीरिया की एक फैक्ट्री में काम करने 24 भारतीयों को गिरफ्तार किया गया था। उन पर भी वीजा अवधि खत्म होने के बाद वहां रहने का आरोप था। गिरफ्तार किए गए लोगों को मिरिहाना के इमिग्रेशन डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी गिरफ्तार लोगों को जरूरी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद भारत वापस भेज दिया जाएगा।

अमरीका में 130 छात्र गिरफ्तार

अमरीकी अधिकारियों ने कथित रूप से देश में बने रहने के लिए एक फर्जी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के सिलसिले में 130 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया है। आव्रजन एवं सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को यह गिरफ्तारियां की हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.