जहां डेमोक्रेटिक पार्टी, रिपब्लिकन पार्टी पर बढ़त बना लेना चाहती है। कांग्रेस में डेमोक्रेट पार्टी की नेता नेंसी पलोसी का कहना है कि उन्हें अपनी पार्टी की जीत पर पूरा यकीन है। मीडिया से बात करने हुए पलोसी ने कहा, "मुझे पूरा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे। सवाल अब बस जीत के अंतर का है।" उन्होंने आगे कहा, "जब लोग मुझसे पूछते हैं कि ये लहर है, तो मैं कहती हूं कि नहीं, ये सब पानी की बूंदें हैं ।" इस तरह ये चुनाव डोनाल्ड ट्रंप के लिए कड़ी परीक्षा माने जा रहे हैं। अगर चुनाव के बाद डेमोक्रेट पार्टी संसद के दोनों सदनों या एक सदन में अपना नियंत्रण स्थापित कर लेती है तो राष्ट्रपति ट्रंप के लिए बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है।