प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नेतन्याहू ने इजरायल की संसद में इस कदम की प्रशंसा करते हुए इसे ऐतिहासिक दिन करार दिया है। बता दें, नेतन्याहू लंबे समय से ईरान परमाणु समझौते की आलोचना करते रहे हैं। उन्होंने ईरान पर दोबारा अब तक के सबसे कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए ट्रंप का आभार भी जताया।