27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शरणार्थियों को रोकने में नाकाम रहने पर ट्रंप ने इन देशों पर लगाई आर्थिक पाबंदी

ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ग्वाटेमाला, होंडूरास और अल सल्वाडोर को दी जाने मदद में कटौती की जाएगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 23 Oct 2018, 12:05 PM IST

trump

शरणार्थियों को रोकने में नाकाम रहने पर ट्रंप ने इन देशों पर लगाई आर्थिक पाबंदी

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि वह ग्वाटेमाला, होंडूरास और अल सल्वाडोर को दी जाने वाली आर्थिक मदद में कटौती करने जा रहा है। ट्रंप ने यह फैसला इन देशों से आ रहे प्रवासियों पर लगाम नहीं लगाने की वजह से लिया है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि ग्वाटेमाला,होंडूरास और अल सल्वाडोर अवैध देशों से अमरीकी सीमा में दाखिल हो रहे अपने नागरिकों को रोकने में नाकाम रहा है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि वह अब इन देशों को दी जाने वाली आर्थिक मदद या तो बंद कर देंगे या इनमें कटौती करेंगे।

पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के सऊदी प्रिंस से जुड़े तार, दूतावास से शाही कार्यालय में आए थे चार कॉल

शरणार्थियों को रोकने में नाकाम रहने की आलोचना की

अमरीकी विदेश विभाग की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक,वित्त वर्ष 2018 में वाशिंगटन ने ग्वाटेमाल को 8.4 कोड़ डॉलर,होंडूरास को 5.8 करोड़ डॉलर और अल सल्वाडोर को 5.1 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद दी है। इससे कुछ मिनट पहले ट्रंप ने ट्वीट कर मेक्सिको प्रशासन को भी निशाने पर लिया और अपने शरणार्थियों को अमरीका में घुसने से रोकने में नाकाम रहने पर उसकी आलोचना की।

2 हजार शरणार्थी ग्वाटेमाला में घुस गए

गौरतलब है कि मेक्सिको की ओर बढ़ रहे होंडुरास के 2 हजार शरणार्थी रविवार को एक नदी पार कर के ग्वाटेमाला में घुस गए। इस पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा ऐतराज जताया था। ट्रंप का कहना है कि यह अब किसी तरह भी यह मध्य अमरीका सीमा को लांघ न सकें। उन्होंने कहा कि इन शरणार्थियों को अमरीका की ओर बढ़ने से रोकने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। मेक्सिको प्रशासन अपने देश और ग्वाटेमाला के बीच सीमा पर बने एक पुल पर इस काफिले को रोकने में कामयाब रहा था, लेकिन कई शरणार्थी बाद में नदी में घुस गए। उन्होंने रविवार को मेक्सिको की ओर कूच करना शुरू कर दिया। गौरतलब है कि होंडुरास के शरणर्थी भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। यहां पर सूखे जैसे हालात पैदा हो गए हैं।