
ट्रंप के दामाद ने प्रिंस को दी हिदायत, जांच प्रक्रिया को पूरी पादर्शिता के साथ कराएं
वाशिंगटन।अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरड कुशनर ने सोमवार को मीडिया में बयान दिया है कि उसने सऊदी के प्रिंस सलमान से कहा है कि वह पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ कराएं। कुशनर ने कहा कि उन्होंने क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को हिदायत दी है कि इस संवेदनशील मामले में पूरी जांच प्रक्रिया को दुनिया के सामने लाएं। मीडिया के अनुसार कुशनर और प्रिंस के बीच गहरी दोस्ती बताई जाती है। कई बार उन्होंने सऊदी का दौरा कर प्रिंस से गैरअधिकारिक मुलाकातें की हैं। कुशनर का कहना है कि प्रिंस उनकी सलाह जरूर सुनेंगे और इस मामले में जांच को हर स्तर पर ले जाएंगे। गौरतलब है कि पत्रकार खागोशी बीते दो अक्टूबर से लापता थे। उन्हें आखिरी बार इस्तांबुल के दूतावास में जाते देखा गया। करीब दो हफ्ते बाद उनकी हत्या की पुष्टि हुई है। तुर्की की एजेंसी के अनुसार जमाल की हत्या कर शव के कई टुकड़े कर जला दिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने राष्ट्रपति ट्रंप का उड़ाया मजाक
खशोगी की हत्या बड़ी गलती
सऊदी अरब के विदेश मंत्री अदेल-अल-जुबेर ने इस बात को स्वीकार किया है कि सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या बड़ी गलती है। मीडिया से बातचीत करते हुए अल-जुबेर ने कहा कि जिन लोगों ने भी ऐसा किया है। उन्होंने अपने अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल किया है। यह एक भारी भूल है। इस पर पर्दा डालते हुए और भी बड़ी गलती की गई है। किसी भी सरकार में यह स्वीकार्य नहीं है। अल-जुबेर ने कहा कि सऊदी अरब पत्रकार की हत्या के मामले की जांच और असल वजह जानने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हर एक पहलू को सामने लाएंगे। सभी तथ्यों को सामने रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इसके साथ ही जिन्होंने यह हत्या की है उन्हें दंडित भी कराने के लिए भी प्रतिबद्ध हैं।
अमरीका ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी
जमाल खशोगी सऊदी अरब के रहने वाले थे और वाशिंगटन पोस्ट में लेख लिखते थे। खशोगी को आखिरी बार सऊदी अरब के इस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में प्रवेश करते हुए दो अक्टूबर को देखा गया था। शुरुआत से ही तुर्की के अधिकारी दावा करते रहे हैं कि खशोगी की हत्या कर दी गई। इस मामले में अमरीका ने भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकार जमाल खशोगी के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने के संबंध में पूरी रिपोर्ट मांगी थी।
Updated on:
23 Oct 2018, 8:18 AM IST
Published on:
23 Oct 2018, 8:18 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.