22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस वजह से अपनी शादी में ट्रंप ने नहीं खाया था वेडिंग केक, अब होने जा रहा नीलाम

नीलामी घर को उम्मीद है कि केक की नीलामी 1,000 डॉलर से 2,000 डॉलर यानि कि करीब 60000 से 1 लाख भारतीय रुपये के बीच होगी।

2 min read
Google source verification

image

ashutosh tiwari

Nov 18, 2017

Donald Trump,wedding cake,

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया की शादी की याद को दर्शाता एक वेडिंग केक नीलामी के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लॉस एंजेलिस स्थित जूलियन्स नीलामी घर इस जोड़े की शादी के केक की नीलामी की बोली को स्वीकार कर रहा है। ये केक न्यूपिटल्स में जनवरी, 2005 में शादी के दौरान मेहमानों के सामने पेश किया गया था। जूलियन्स के अनुसार, जोड़े को उनके रिसेप्शन पर पूरी तरह से अलग केक दिया गया। लेकिन इस सात टीयर वाले केक में ज्यादा मात्रा में वायर के इस्तेमाल के कारण इसे मेहमानों द्वारा नहीं खाया गया। इसके बजाय दोनों ने सफेद पेपर बॉक्स में चॉकलेट ट्रफल केक खाया। नीलामी घर को उम्मीद है कि केक की नीलामी 1,000 डॉलर से 2,000 डॉलर यानि कि करीब 60000 से 1 लाख भारतीय रुपये के बीच होगी।

ट्रंप ने की है तीन शादियां
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तीन शादियां कर चुके हैं। उन्होंने पहली शादी इवाना से 1977 में की थी। ट्रंप की पहली पत्नी से तीन बच्चे हैं। जिनका नाम डोनाल्ड ट्रंप जूनियर, इवाना ट्रंप और एरिक ट्रंप। साल 1992 में ट्रंप ने इवाना को तलाका दे दिया। इसके बाद साल 1993 में ट्रंप ने अभिनेत्री मार्ला मेपल्स से शादी कर ली। इसके बाद मार्ला ने एक बेटी को जन्म दिया। ट्रंप की ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली। उन्होंने मार्ला को 1999 में तलाक दे दिया। इसके बाद ट्रंप ने 2005 में मॉडल मेलानिया से शादी की। मेलानिया का एक बेटा है, जिसका नाम बैरॉन ट्रंप है।

एक फोटो शूट से प्रसिद्ध हुईं थी मेलानिया
16-17 साल की उम्र में ही मेलानिया ने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। वे अमेरिका की ऐसी पहली प्रथम महिला हैं, जिन्होंने न्यूड फोटोशूट कराया है। फ्रेंच भाषा की एक मेंस मैग्जीन के लिए उन्होंने यह फोटोशूट कराया था। इसकी वजह से भी वह खूब चर्चा में आई थीं। अपनी शादी में उन्होंने दो लाख डॉलर की ड्रेस पहनी थी, जिसे बनाने में 550 घंटे का समय लगा था। उनकी शादी का केक 3000 गुलाबों से सजा हुआ था।