15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Twitter ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए Donald Trump के वीडियो ट्वीट को किया डिलीट, ये है पूरा मामला

HIGHLIGHTS ट्विटर ( Twitter ) ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) पर एक बार फिर कार्रवाई करते हुए उनके एक वीडियो ट्वीट को डिलीट कर दिया है। ट्वीट को डिलीट ( Deleted Tweet ) करने के संबंध में ट्विटर ने कहा है कि उनके पास कॉपीराइट ( Copyright ) की एक शिकायत आई थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

2 min read
Google source verification
trump.jpeg

Twitter once again take action and deleted Donald Trump's video tweet

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ( US President Donald Trump ) और ट्विटर ( Twitter ) के बीच विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक बार फिर से ट्विटर ने ट्रंप पर कार्रवाई करते हुए उनके एक वीडियो ट्वीट को डिलीट कर दिया है। ट्वीट को डिलीट ( Deleted Tweet ) करने के संबंध में ट्विटर ने कहा है कि उनके पास कॉपीराइट ( Copyright ) की एक शिकायत आई थी, जिसके आधार पर ये कार्रवाई की गई है।

दरअसल, राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को एक वीडियो ट्वीट पोस्ट किया था। इस वीडियो ट्वीट में चुनावी अभियान ( Election campaign ) से संबंधित कंटेंट था। शनिवार देर रात राष्ट्रपति ट्रंप के ट्विटर फीड से ये वीडियो गायब हो गया। गायब हुए इस वीडियो में ग्रुप लिंकिन पार्क का संगीत ( Group Linkin Park Music ) डाला गया था।

Twitter ने Trump के खिलाफ फिर लिया एक्शन, कंपनी के नियमों का उल्लंघन बताते हुए ट्वीट को किया हाइड

अब ट्विटर ने इस वीडियो को हटाते हुए एक अधिसूचना जारी की, जिसमें यहा गया कि कॉपीराइट ओनर की एक रिपोर्ट के जवाब में इस मीडिया को डिसेबल कर दिया गया है। बता दें कि ऑनलाइन सामग्रियों ( Online materials ) को हटाने के लिए रिक्वेस्ट एकत्र करने वाले लुमेन डेटाबेस पर पोस्ट किए गए एक नोटिस के मुताबिक, ट्विटर ने मशीन शॉप एंटरटेनमेंट से डिजिटल मिलेनियम कॉपीराइट एक्ट ( Digital Millennium Copyright Act from Machine Shop Entertainment ) नोटिस मिलने पर यह वीडियो हटाया है। इस वीडियो को ट्रंप ने व्हाइट हाउस के सोशल मीडिया निदेशक डैन स्कैविनो ( White House Social Media Director Dan Scavino ) से रीट्वीट किया था।

कई बार ट्विटर और ट्रंप के बीच हो चुका है तकरार

आपको बता दें कि मशीन शॉप एंटरटेनमेंट एक मैनेजमेंट कंपनी है जिसका स्वामित्व रॉक बैंड लिंकिन पार्क कंपनी ( Rock Band Linkin Park Company ) के पास है। इस मामले पर एक ट्विटर प्रतिनिधि ने एक ईमेल बयान में कहा कि हम कॉपीराइट ओनर या उनके ऑथराइज़्ड प्रतिनिधियों द्वारा भेजी गई वैध कॉपीराइट शिकायतों का जवाब देते हैं। फिलहाल, व्हाइट हाउस ( White House ) ने इस विषय में किसी तरह का जवाब नहीं दिया है।

गौरतलब है कि इससे पहले ट्रंप और ट्विटर के बीच कई बार तकरार हो चुका है। मई महीने में ट्रंप और ट्विटर के बीच विवाद ( Trump And Twitter Dispute ) शुरू हुआ था। ट्विटर ने ट्रंप के कई ट्विट्स को डिसेबल किया है या उन पर टिप्पणी की है। 30 जून को ट्रंप ने एक फोटो ट्वीट की थी जिसे ट्विटर ने एक शिकायत के बाद हटा दिया था।

Twitter पर Racist लिखने पर सबसे ऊपर आने लगा Donald Trump का नाम, जानें क्या है मामला?

इससे पहले मई के अंत में ट्वीटर ने राष्ट्रपति के एक ट्वीट पर अपना विरोध जताया था। अमरीकी अफ्रीकी अश्वत नागरिक जॉर्ज फ्लायड ( George Floyd ) की मौत से संबंधित एक ट्वीट को ट्विटर ने सख्त एक्शन लिया था। इसमें ट्रंप ने प्रदर्शनकारियों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया था। ट्विटर ने इसे हिंसा का महिमामंडन न करने के नियम का उल्लंघन करार देते हुए हटा दिया था।