
डोनाल्ड ट्रंप के ट्वीट पर बवाल, दिवाली को बताया बौद्ध और जैन धर्म का त्योहार
न्यूयॉर्क। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर दिवाली को बौद्ध, सिख और जैन मतावलम्बियों का त्योहार बताने से हड़कंप मच गया है। अमरीकी हिंदुओं के अपने सबसे बड़े त्योहार पर अमरीकी राष्ट्रपति के ट्वीट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली है। ट्रंप के ट्वीट ने ट्विटर पर एक तूफान शुरू कर दिया है। हालांकि बाद में गलती का अहसास होने पर उन्होंने एक और ट्वीट किया कि 'आज दोपहर वाइट हाउस में रूजवेल्ट रूम में हिंदू त्योहार और रोशनी के उत्सव दिवाली की मेजबानी करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।
ट्रंप के ट्वीट पर बवाल
इस बड़ी गलती के बाद अमरीकी राष्ट्रपति ने वाइट हाउस में अपने भाषण की शुरआत दिल्ली को हिन्दुओं का सबसे बड़ा त्योहार बताकर किया। उन्होंने हिंदू धर्म के उल्लेख के साथ मंगलवार को दिवाली समारोह में अपना भाषण शुरू किया। ट्रंप ने अपने उस ट्वीट को हटा लिया जिसमें उन्होंने दिवाली को बौद्धों, जैनों और सिखों का त्योहार बता दिया था । ट्रंप के ट्वीट पर जब लोगों का ध्यान गया तो लोगों ने अमरीकी राष्ट्रपति की खूब खिंचाई की। सोशल मीडिया पर यह ट्वीट आते ही ने कुछ मिलीसेकंड के अंदर ही प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। उनके इस ट्वीट के लिए ट्रोलिंग तब तक जारी रही, जब तक कि उन्होंने हिन्दू धर्म का जिक्र करते हुए दूसरा ट्वीट नहीं कर दिया।
वाइट हाउस में दिवाली
बता दें कि मंगलवार को ट्रंप ने वाइट हाउस में दिवाली मनाई। जश्न मनाने के लिए लोगों के इकट्ठा होने के बाद ट्रंप ने अपने तैयार भाषण को पढ़ते हुए कहा, "मैं दिवाली के उत्सव के लिए यहां आने से बहुत रोमांचित हूं। रोशनी के इस हिंदू त्योहार और वाइट हाउस में इस खूबसूरत समारोह की मेजबानी कर मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अपने दिवाली भाषण में ट्रंप ने कैलिफ़ोर्निया के जंगलों में लगी आग के बारे में भी बात की। उन्होंने आग बुझाने के लिए राज्य दवारा की जा रही कोशिशों पर भी प्रकाश डाला।
Published on:
14 Nov 2018, 9:46 AM IST
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.