26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रिपोर्ट: युद्ध में रूस और चीन से हार जाएगा अमरीका, चुनौती बनकर उभरे दोनों देश

अमरीका के संसदीय पैनल ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में चेताया है कि अमरीका राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य संकटों का सामना कर रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 15 Nov 2018, 2:38 PM IST

trump

रिपोर्ट: युद्ध में रूस और चीन से हार जाएगा अमरीका, चुनौती बनकर उभरे दोनों देश

वॉशिंगटन। अमरीका अगर रूस और चीन के खिलाफ आज युद्ध लड़ता है तो हार जाएगा। ऐसे तथ्य एक रिपोर्ट में सामने आए हैं। इसमें बताया गया है कि यह दोनों देश लगातार अपनी शक्ति बढ़ा रहे हैं। यह लगातार नए हथियार बनाकर अमरीका के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। गौरतलब है कि अमरीका के संसदीय पैनल ने बुधवार को जारी अपनी एक रिपोर्ट में चेताया है कि अमरीका राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य संकटों का सामना कर रहा है और वह रूस और चीन के खिलाफ होने वाले युद्ध में हार सकता है। कांग्रेस ने राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आयोग को यह जिम्मेदारी दी है कि वह राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (एनडीएस) का अध्ययन करे।

आईएस और अलकायदा के जेहादी संदेशों पर फेसबुक ने लगाई लगाम, 1.4 करोड़ से ज्यादा आतंकी सामग्री हटाई

युद्ध के साथ अन्य क्षेत्रों में पिछड़ रहा अमरीका

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यह नीति मॉस्को और बीजिंग के साथ शक्ति पाने की नई होड़ को रेखांकित करती है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिक पार्टी के दर्जनों पूर्व अधिकारियों के इस पैनल ने पाया कि एक ओर जहां अमरीकी सेना बजट में कटौती का सामना कर रही है और उन्हें मिलने वाली सुविधाओं में कमी आ रही है। दूसरी तरफ,चीन और रूस जैसे देश अमरीकी ताकत के साथ संतुलन कायम करने के लिए अपनी शक्ति बढ़ा रहे हैं। पैनल का कहना है कि अमरीका की सैन्य श्रेष्ठता और राष्ट्रीय सुरक्षा खतरनाक स्तर तक खराब हुई है,जो अबतक दुनिया में उसकी ताकत का लोहा मनवाती रही हैं। पैनल के अनुसार इस सदी में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई पर अमरीका का ध्यान केन्द्रित होने से वह युद्ध के अन्य क्षेत्रों जैसे मिसाइल रक्षा,साइबर और अंतरिक्ष अभियान सहित अन्य क्षेत्रों में पिछड़ रहा है।