बता दें कि सर्गेइ स्क्रिपल और उनकी बेटी यूलिया मार्च महीने में साल्सिबरी में एक बेंच पर बेहोशी की हालत में पाए गए थे। इस रासयानिक हमले में दोनों गंभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अस्पताल में कई सप्ताह तक चले इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। ब्रिटेन की जांच में इस हमले के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराया गया था, लेकिन रूस ने इसमें अपनी भागीदारी से इनकार किया था।