
गाजा के हमले के जवाब में इजरायल ने 12 आतंकवादी ठिकानों को बनाया निशाना
नई दिल्ली। भारत में अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण को लेकर राजनीति अभी भी जारी है। भक्त मंदिर निर्माण को लेकर बरसों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन राम मंदिर के निर्माण का जिन लोगों को इंतजार है, उनके लिए एक अच्छी ख़बर है। दरअसल, भारत तो नहीं लेकिन थाईलैंड में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है।
देश के बार विदेश में बनेगा राम मंदिर
थाईलैंड के अयोध्या यानी अयुथ्थता में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। बता दें कि इस मंदिर का निर्माण और कोई और नहीं राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ही करा रहा है। राम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट ने बुधवार को भूमि पूजन कर पूरे विधि विधान से मंदिर निर्माण का काम शुरू कर दिया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मामला सर्वोच्च न्यायालय में भले ही विचाराधीन है। लेकिन हम राम भक्तों ने मिलकर देश के बाहर विदेश में मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।
जल्द ही अयुथ्थता के बाद अयोध्या में बनेगा राम मंदिर
महंत जन्मेजय शरण ने बताया कि थाईलैंड के अयुथ्थ्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। वहीं, अयोध्या में राम मंदिर कब बनेगा के इसके सवाल पर उन्होंने कहा कि हम राम भक्त सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हमे उम्मीद हैं कि फैसला हमारे पक्ष में ही आएगा और जल्द ही अयुथ्थता के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा।
भारत को विश्वगुरु के रूप में मिलेगी पहचान
जन्मेजय शरण ने कहा देश से बाहर विदेश में यानी बैंकॉक में राम मंदिर का निर्माण भारत को विश्वगुरु के रूप में पहचान दिलाएगा। मंदिर के निर्माण की वजह से भगवान राम की विचारधारा का प्रचार-प्रसार भारत के बाहर भी होगा। बता दें कि बैंकॉक में राम मंदिर के निर्माण का काम चाव फ्राया नदी के किनारे कराया जा रहा है। गौरतलब है कि भारत में राम मंदिर निर्माण का मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है और जल्द की इस पर फैसला सुना दिया जाएगा।
Published on:
09 Aug 2018 09:03 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
