
वाशिंगटनः अमरीका के मिसौरी के गवर्नर एरिक ग्रेटेन्स पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने शपथ लेते हुए अपनी गवाही में कहा कि 2015 में जब वह ग्रेटेन्स के बेसमेंट से निकलने का प्रयास कर रही थी तो ग्रेटेन्स ने उन्हें जबरन गले लगा लिया। महिला का आरोप है कि ग्रेटेन्स ने उसका यौन उत्पीड़न भी किया। शपथ लेकर गवाही देते समय महिला रोने लगी और कहा कि उसे धमकाया भी गया। उधर महिला के पूर्व पति ने भी कहा है कि ग्रेटेन्स ने उनकी पूर्व पत्नी को ब्लैकमेल किया था।
महिला के आरोप से ग्रेटेन्स का इनकार
मिसौरी के गवर्नर एरिक ग्रेटेन्स महिला के आरोपों पर सफाई दी है। ग्रेटेन्स ने महिला के साथ संबंधों को स्वीकार किया लेकिन ब्लैकमेल करने के आरोपों को खारिज किया है। महिला की गवाही संबंधी दस्तावेज जारी होने से पहले ग्रेटेन्स ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस रिपोर्ट में झूठी बातें गढ़ी गई हैं। उन्होंने अपने खिलाफ जांच को राजनीतिक साजिश बताया है।
स्टेट हाउस स्पीकर ने की निंदा
स्टेट हाउस स्पीकर टॉड रिचर्डसन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि महिला की गवाही अत्यंत व्यथित करने वाली है। स्पीकर ने कहा कि मिसौरी के गवर्नर एरिक ग्रेटेन्स की हरकतें बर्दाश्त करने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
ट्रंप पर भी लग चुके हैं यौन उत्पीड़न के आरोप
ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी अमरीकी महिला ने किसी बड़े नेता या अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया हो। इससे पहले इस तरह के कई आरोप नेताओं पर लग चुके हैं। यहां तक की अमरीकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर भी कई महिलाओं ने अवैध संबंध बनाने का आरोप लगा चुकी हैं। वहीं राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने ऑफिस में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने वाले कानूनों को ही रद्द कर दिया था। जिसके बाद से इस तरह के कई मामले सामने आ रहे हैं।
Updated on:
12 Apr 2018 08:47 pm
Published on:
12 Apr 2018 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
