उन्होंने बताया कि देश भर में दो लाख से अधिक एटीएम मशीने हैं जन्हें चालू करने का काम जारी है। जहां तक सारी मशीनों का प्रश्न है तो इन्हें फिर से चालू करने में दो हफ्ते का वक्त लग सकता हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक ने पिछले दो दिनों में नोट जमा, बदलने के 2 करोड़ 28 लाख से ज्यादा लेन-देन किए हैं, इसमें 58 लाख से ज्यादा लोग नोट बदल चुके है। स्टेट बैंक में 48 हजार करोड़ रुपए अब तक जमा हो चुके है।